GEM Enviro: लिस्टिंग पर जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट ने कर दिया पैसा डबल, 90% प्रीमियम पर हुआ लिस्ट

GEM Enviro Management Listing: जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट की शुरुआत 2013 में की गई। ये प्लास्टिक कचरे सहित सभी प्रकार के पैकेजिंग कचरे के कलेक्शन और रीसाइक्लिंग बिजनेस में लगी हुई है। इसका शेयर बीएसई एसएमई पर 90% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट हुई लिस्ट
  • 90 फीसदी प्रीमियम पर की शुरुआत
  • लिस्टिंग पर कर दिया पैसा डबल

GEM Enviro Management Listing: बुधवार को जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट का शेयर स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुआ। इसकी लिस्टिंग काफी शानदार हुई है। जीईएम एनवायरो मैनेजमेंट का शेयर बीएसई एसएमई (BSE SME) प्लेटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ। शेयर की शुरुआत 75 रुपये प्रति शेयर के ऑफर प्राइस (IPO Price) के मुकाबले 142.50 रुपये पर हुई। करीब ढाई बजे ये आईपीओ प्राइस (75 रु) के मुकाबले 74.62 रु या 99.49 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 149.62 रु पर है। इस समय इसका लिस्टिंग प्राइस से 7.12 रु या 5 फीसदी ऊपर है।

GEM Enviro Management Listing

90% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ जीईएम एनवायरो का शेयर

ये भी पढ़ें -

End of Feed