FSSAI का बड़ा एक्शन: 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड को नोटिस, गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों पर सवाल

FSSAI Notice: Food Safety and Standards Authority of India ने रेड बुल और पेप्सिको समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावों के लिए नोटिस जारी किया है, जिससे खाद्य उद्योग में हलचल बढ़ी है।

FSSAI Notice : देश में एनर्जी ड्रिंक (Energy Drink) की बिक्री और उनके दावों को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। भारत के खाद्य सुरक्षा नियामक Food Safety and Standards Authority of India ने रेड बुल और पेप्सिको इंडिया समेत कुल 6 बड़े एनर्जी ड्रिंक ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है। इन कंपनियों पर आरोप है कि वे अपने उत्पादों की गलत ब्रांडिंग और भ्रामक दावे करके उपभोक्ताओं को गुमराह कर रही हैं।

FSSAI notice, energy drink, Red Bull India, PepsiCo energy drink, misleading branding, food safety India

रेड बुल, पेप्सिको समेत 6 एनर्जी ड्रिंक ब्रांड को गलत ब्रांडिंग पर नोटिस (तस्वीर-AI)

किन कंपनियों को मिला नोटिस?

FSSAI ने जिन प्रमुख ब्रांड्स को नोटिस जारी किया है, उनमें Red Bull, PepsiCo का एड्रेनालाईन रश एनर्जी ड्रिंक, रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का कैंपा एनर्जी ड्रिंक गोल्ड बूस्ट, स्टिंग एनर्जी ड्रिंक, हेल एनर्जी और कोका-कोला समर्थित मॉन्स्टर एनर्जी शामिल हैं। ये सभी कंपनियां भारत में एनर्जी ड्रिंक बाजार में बड़ी हिस्सेदारी रखती हैं और युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

क्या है मामला?

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक FSSAI का कहना है कि इन कंपनियों ने अपने उत्पादों को ‘एनर्जी ड्रिंक’ के रूप में ब्रांड और मार्केट किया है, जबकि इसके लिए देश में अभी तक कोई स्पष्ट मानक (स्टैंडर्ड) तय नहीं किए गए हैं। नियामक के अनुसार, एनर्जी ड्रिंक शब्द का उपयोग उपभोक्ताओं को आकर्षित करने और उत्पाद की क्षमता को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए किया जा रहा है, जो भ्रामक हो सकता है। नियामक ने यह भी स्पष्ट किया कि बिना तय मानकों के किसी उत्पाद को एनर्जी ड्रिंक कहना नियमों के खिलाफ हो सकता है, क्योंकि इससे उपभोक्ताओं को गलत जानकारी मिल सकती है।

End of Feed