Income Tax रिफॉर्म्स से GST बदलावों तक: जानिए पिछले 12 सालों में मोदी सरकार ने टैक्सपेयर्स को क्या बड़े तोहफे दिए?

PM नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए हैं ऐसे में आइए जानते हैं इन 12 साल में मोदी सरकार ने टैक्सपेयर्स को क्या बड़े तोहफे दिए?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार को 12 साल पुरे हो गए हैं और पिछले 12 वर्षों के भीतर मोदी सरकार द्वारा टैक्सपेयर्स को दिया गया सबसे बड़ा और ऐतिहासिक तोहफा है 'न्यू टैक्स रूल्स' (New Tax Rules) की शुरुआत है। पहले के पुराने टैक्स ढांचे में टैक्सपेयर्स को छूट का दावा करने के लिए कई तरह के निवेश और कागजी दस्तावेजों के चक्रव्यूह से गुजरना पड़ता था। सरकार ने इस प्रक्रिया को बेहद आसान बनाने के लिए नए टैक्स सिस्टम को पेश किया और हाल के वर्षों में इसमें बड़े बदलाव किए। इसके अलावा GST में भी कई बड़े बदलाव हुए हैं। आइए जानते हैं 12 साल में इनकम टैक्स रिफॉर्म से लेकर GST तक टैक्सपेयर्स को क्या बड़े तोहफे मिले?

Income Tax to GST 12 Years of PM Modi (Pic Credit: Canva)

Income Tax रिफॉर्म्स से GST बदलावों तक

इनकम टैक्स से लेकर GST तक

इनकम टैक्स के इस सरलीकरण के अलावा, अप्रत्यक्ष कर (Indirect Tax) के मोर्चे पर 1 जुलाई 2017 को लागू किया गया 'गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स' (GST) देश का अब तक का सबसे बड़ा टैक्स सुधार माना जाता है। जीएसटी के आने से पहले आम जनता को एक्साइज ड्यूटी, वैट (VAT), सर्विस टैक्स और ऑक्ट्रॉय जैसे दर्जनों छुपे हुए टैक्स चुकाने पड़ते थे, जिसे 'टैक्स के ऊपर टैक्स' (Cascading Effect) कहा जाता था। मोदी सरकार ने "एक देश, एक टैक्स" के संकल्प के साथ इन सभी अप्रत्यक्ष करों को समाप्त कर पूरे देश के लिए एक एकल पारदर्शी व्यवस्था बनाई। इतना ही नहीं, समय-समय पर जीएसटी काउंसिल की बैठकों के जरिए आम आदमी के रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों, जैसे- राशन का सामान, घरेलू उपकरण और इलेक्ट्रॉनिक्स पर लगने वाले टैक्स की दरों को 28% के उच्चतम स्लैब से घटाकर 18% या 12% के दायरे में लाया गया, जिससे सीधा लाभ उपभोक्ताओं की जेब को मिला।

End of Feed