FPI ने इतने हजार करोड़ फिर शेयर बाजार से निकालें, आखिर क्यों कर रहे बिकवाली?
- Edited by: आलोक कुमार
- Updated Dec 7, 2025, 12:43 PM IST
FPI selling: भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशक लगातार पैसा निकाल रहे हैं। नवंबर में बिकवाली के बाद अब दिसंबर के पहले महीने में जमकर पैसे निकाल रहे हैं। रुपये में गिरावट के चलते ये बिकवाली बढ़ी है।
शेयर बाजार
FPI selling : भारतीय शेयर बाजार से विदेशी निवेशकों की बिकवाली जारी है। इस महीने के पहले हफ्ते में विदेशी निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजारों से 11,820 करोड़ रुपये निकाले। इसका मुख्य कारण रुपये का तेज गिरावट है। आपको बता दें कि इससे पहले FPI ने नवंबर में 3,765 करोड़ रुपये की निकासी की थी। वहीं, दिसंबर में तेज बिकवाली शुरू हो गई है और इससे बाजार पर दबाव बढ़ा है।
अक्टूबर में बिकवाली का सिलसिला टूटा था
विदेशी निवेशकों ने अक्टूबर में 14,610 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी, जिससे तीन महीने की भारी बिकवाली का सिलसिला टूटा। सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये निकाले गए थे। एनएसडीएल के आंकड़ों के अनुसार इस महीने के पहले हफ्ते में एफपीआई ने इक्विटी से 11,820 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की। इससे 2025 में कुल निकासी 1.55 लाख करोड़ रुपये हो गई।
इन कारणों के चलते पैसा निकाल रहे हैं FPI
विश्लेषकों के अनुसार ताजा बिकवाली का मुख्य कारण मुद्रा संबंधी चिंताएं हैं। जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा कि इस साल रुपया करीब पांच प्रतिशत कमजोर हुआ है, जिस वजह से एफपीआई बिकवाली कर रहे हैं। हालांकि एफपीआई की निकासी के बावजूद घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की मजबूत खरीदारी से बाजार को सहारा मिला। इसी अवधि में डीआईआई ने 19,783 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।