बिजनेस

Foxconn : हैदराबाद में प्लांट लगाने की तैयारी में फॉक्सकॉन, निवेश के अवसर कर रही तलाश

Foxconn : फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ने नयी दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और रेड्डी ने कंपनी को हैदराबाद के बाहरी इलाके में विकसित किए जाने वाले ‘‘चौथे शहर’’ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Image

ताइवान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन।

Photo : iStock

Foxconn : ताइवान की प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक कंपनी फॉक्सकॉन ने हैदराबाद में निवेश के अवसर तलाशने में रुचि दिखाई है। तेलंगाना सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ने नयी दिल्ली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और रेड्डी ने कंपनी को हैदराबाद के बाहरी इलाके में विकसित किए जाने वाले ‘‘चौथे शहर’’ में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।

फॉक्सकॉन हैदराबाद में निवेश के अवसर तलाशने को उत्सुक

रेड्डी ने लियू को राज्य में कारखाना स्थापित करने के लिए जरूरी परमिट और प्रोत्साहन सहित पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया। तेलंगाना सरकार के आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘लियू ने कहा कि फॉक्सकॉन हैदराबाद में निवेश के अवसर तलाशने को उत्सुक है।’’

फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने कहा कि हैदराबाद में औद्योगिक और सेवा सहित सभी क्षेत्रों में विस्तार की क्षमता है। लियू ने फॉक्सकॉन के मुख्य परिसर परिचालन अधिकारी कैथी यांग और भारत के प्रतिनिधि वी ली के नेतृत्व में एक टीम के प्रारंभिक दौरा करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वह बाद में व्यक्तिगत दौरा करेंगे।

शहर में एक युवा भारत कौशल विकास विश्वविद्यालय भी होगा

प्रस्तावित ‘‘चौथे शहर’’ के लिए विकास योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए रेड्डी ने कहा कि यह शिक्षा, चिकित्सा, खेल, इलेक्ट्रॉनिक्स, विद्युत उद्योग और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में बहुमुखी विकास पर केंद्रित होगा। शहर में एक युवा भारत कौशल विकास विश्वविद्यालय भी होगा। उद्योगपति आनंद महिंद्रा और श्रीनिवास राजू को क्रमशः विश्वविद्यालय का चेयरमैन और वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

भाषा इनपुट के साथ

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article