Fortune Global 500: रिलायंस फिर नंबर 1 इंडियन कंपनी, LIC, SBI समेत 9 भारतीय कंपनियों को मिला स्थान

Fortune Global 500: दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की Fortune Global 500 लिस्ट 2025 जारी हो गई है। इसमें भारत की 9 कंपनियों को जगह मिली है। सबसे टॉप पर है मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज, जो लगातार इस लिस्ट में सबसे ऊंची रैंकिंग पाने वाली भारतीय कंपनी बनी हुई है।

Fortune 500

Fortune 500 (Pic Credit: PTI, Canva)

Fortune Global 500: जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 2025 की फॉर्च्यून ग्लोबल 500 की सूची में सबसे ऊंची रैंकिंग हासिल करने वाली भारतीय कंपनी बनी हुई है। इस बार की लिस्ट में सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) समेत कुल नौ कंपनियां शामिल हैं। फॉर्च्यून मैगजीन की ताजा रैंकिंग के अनुसार, विभिन्न कारोबार क्षेत्रों में कार्यरत रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में 88वें स्थान पर है। कंपनी 2024 में 86वें स्थान पर थी।

रिलायंस का 22 साल से जलवा कायम

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, कंपनी ने पिछले चार वर्षों में 67 स्थानों की छलांग लगाई है। वर्ष 2021 में यह 155वें स्थान पर थी। रिलायंस ने लगातार 22 साल से प्रतिष्ठित फॉर्च्यून ग्लोबल 500 सूची में अपनी जगह कायम रखी हुई है। फॉर्च्यून की सूची में इस साल भारत की नौ कंपनियां शामिल हैं। जिनमें से पांच सार्वजनिक क्षेत्र की और चार निजी क्षेत्र की हैं।

End of Feed