विदेशी मुद्रा भंडार ने लगाई छलांग, पहुंचा नए ऑलटाइम हाई लेवल पर

Foreign Exchange Reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार में जरबदस्त इजाफा हुआ है। यह 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.30 अरब डॉलर के नए ऑलटाइम हाई लेवल पर पहुंच गया है।

Foreign Exchange Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में 2.84 अरब डॉलर बढ़कर 692.30 अरब डॉलर के नये सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 689.46 अरब डॉलर की नयी ऊंचाई पर जा पहुंचा था।

Foreign exchange reserves

भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा (तस्वीर-Canva)

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 20 सितंबर को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.06 अरब डॉलर बढ़कर 605.69 अरब डॉलर हो गई।

End of Feed