इस बार दिवाली पर इन कर्मचारियों को बंपर बोनस ! जानें कितना मिलेगा पैसा

Diwali Bonus And Survey: सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा एफएमसीजी कंपनियों और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के कर्मचारियों को हो सकता है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को अच्छा बोनस देने के मूड में हैं। इसके तहत वह वेतन का 12-20 फीसदी तक बोनस दे सकती हैं।

Diwali Bonus And Survey: दीपावली पर मां लक्ष्मी को सबको इंतजार रहता है। इसी कड़ी में विभिन्न कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी को बोनस का इंतजार रहता है। ताजा सर्वे के अनुसार इस बार कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को अच्छा बोनस देने के मूड में हैं। इसके तहत वह वेतन का 12-20 फीसदी तक बोनस दे सकती हैं। सर्वे के अनुसार सबसे ज्यादा फायदा एफएमसीजी कंपनियों और मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों के कर्मचारियों को हो सकता है। अगर कर्मचारियों को वेतन का 20 फीसदी तक वेतन मिलता है, तो यह पिछले साल के मुकाबले ज्यादा रकम होगी।

diwali bonus

दिवाली बोनस

क्या कहता है सर्वे

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार CIEL HR सर्वे में यह सामने आया है कि अधिकतर कंपनियां इस बार अच्छा बोनस देने के मूड में हैं। सर्वे के तहत 160 मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों से बात की गई है। और उसमें से 58 फीसदी का कहना है कि वह इस बार अपने कर्मचारियों को बोनस देंगी। हालांकि रिपोर्ट कुछ एक्सपर्ट के हवाले से यह भी कहती है कि कंपनियां बोनस की अधिकतम राशि 10,000 रुपये फिक्स भी कर सकती हैं। इसके अलावा रिपोर्ट Randstad का हवाला देते हुए बताती है कि एफएमसीजी-ई कॉमर्स कंपनियां अपने कर्मचारियों को सबसे ज्यादा 12-20 फीसदी तक बोनस दे सकती हैं।

End of Feed