Lay Off In Flipkart & Swiggy: फ्लिपकार्ट और स्विगी फिर करेंगी छंटनी, 1400 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी

Flipkart & Swiggy Layoff: स्विगी जिन लोगों की अब छंटनी करने जा रही है, उसका असर टेक्नोलॉजी टीमों और कस्टमर सर्विस डिपार्टमेंट पर सबसे अधिक होगा। फ्लिपकार्ट अपनी एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू प्रॉसेस के तहत लगभग 1,000 कर्मचारियों या 5 फीसदी वर्कफोर्स को निकाल रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्लिपकार्ट ने की छंटनी की तैयारी
  • स्विगी भी करीब 400 कर्मचारियों को निकालेगी
  • स्टार्टअप सेक्टर की बढ़ती मुश्किलों का संकेत

Flipkart & Swiggy Layoff: स्विगी और फ्लिपकार्ट दोनों कंपनियां एक साथ कर्मचारियों की छंटनी करन जा रही हैं। ये स्टार्टअप सेक्टर की बढ़ती मुश्किलों का संकेत है, जो काफी समय से फंडिंग की कमी से जूझ रहा है। स्विगी लगभग 350-400 कर्मचारियों या अपनी लगभग 7% वर्कफोर्स को नौकरी से निकाल रही है। कंपनी की कोशिश कॉस्ट को कंट्रोल रखने और प्रॉफिट कमाने की कोशिश में आगे बढ़ने की है। वहीं फ्लिपकार्ट अपनी एनुअल परफॉर्मेंस रिव्यू प्रॉसेस के तहत लगभग 1,000 कर्मचारियों या 5 फीसदी वर्कफोर्स को निकाल रही है।

Flipkart & Swiggy Lay Off

फ्लिपकार्ट और स्विगी में छंटनी होगी

ये भी पढ़ें -

End of Feed