555 days special FD: बाजार में उपलब्ध तमाम इन्वेस्टमेंट माध्यम के बीच बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) सबसे पॉपुलर है। इसकी वजह बिना जोखिम के मिलने वाला गारंटीड रिटर्न है। इसलिए बैंक अलग-अलग अवधि की एफडी पेश करते हैं। आज हम बैंकों की ओर से पेश की जाने वाले 555 दिन की स्पेशल एफडी के बारे में बता रहे हैं। ये खास FD अलग-अलग अवधि (tenure) के साथ आती हैं और निवेशकों को 'कॉलेबल' और 'नॉन-कॉलेबल' दोनों तरह के विकल्प देती हैं। कई बड़े बैंक आकर्षक ब्याज दरों के साथ 555-दिन की अवधि वाली एफडी पेश कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि किस बैंक में आप यह एफडी करा सकते हैं और कितना ब्याज कहां मिल रहा है?
555 दिनों की स्पेशल एफडी
सिटी यूनियन बैंक में 555-दिन की FD
सिटी यूनियन बैंक आम नागरिकों को 555-दिन की अवधि वाली FD पर 7.25% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिन्स को इसी अवधि पर 7.50% की दर से ब्याज मिल रही है।
कर्नाटक बैंक में 555-दिन की FD
कर्नाटक बैंक 555-दिन की FD पर आम नागरिकों को 7% की दर से ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजन्स को 555-दिन की अवधि पर 7.40% की दर से ब्याज दे रहा है।
इंडियन बैंक में 555-दिन की FD
इंडियन बैंक आम नागरिकों को 555-दिन की अवधि वाली FD पर 6.80% की दर से ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजन्स को इसी फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.30% की दर से ब्याज मिल रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में 555-दिन की FD
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया आम नागरिकों को 555-दिन की FD पर 6.65% की दर से ब्याज दे रहा है। सीनियर सिटिजन के लिए यह दर 7.15% है।
केनरा बैंक में 555-दिन की FD पर ब्याज
केनरा बैंक आम नागरिकों को 555-दिन की FD पर 6.60% की ब्याज दर देता है और सीनियर सिटिजन के लिए बैंक इसी अवधि पर 7.10% की दर देता है।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 555 दिनों की FD
बैंक ऑफ बड़ौदा ने हाल ही में एक नई रिटेल टर्म डिपॉजिट स्कीम– BoB गोल्डन गोल डिपॉजिट स्कीम लॉन्च की है। यह 555 दिनों की एक खास डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम में निवेश कर आम ग्राहक सालाना 6.75% की ब्याज दर पा सकते हैं। सीनियर सिटिजन को सालाना 7.25% की दर से ब्याज मिलेगा। वहीं, सुपर सीनियर सिटिजन सालाना 7.35% की दर से ब्याज पा सकते हैं। जो ग्राहक 'नॉन-कॉलेबल FD' विकल्प चुनते हैं, उनके लिए ब्याज दरें थोड़ी ज्यादा हैं। 555 दिनों की डिपॉजिट पर आम ग्राहक सालाना 6.80%, सीनियर सिटिज़न सालाना 7.30% और सुपर सीनियर सिटिजन सालाना 7.40% की ब्याज दर पा सकते हैं।
