फिच-S&P ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, समझें इकोनॉमी पर बढ़ते भरोसे की वजह

दुनिया में इस समय उथल-पुथल है। इससे दुनियाभर के देश प्रभावित हैं। भारत भी अछूता नहीं है लेकिन तमाम चुनौतियाों को पार करते हुए भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।

दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत एक चमकता सितारा बना हुआ है। अमेरिका-ईरान और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते पूरी दुनिया महंगाई और मंदी की चपेट में है। वहीं, भारत तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद तेज गति से लगातार आगे बढ़ रहा है। भारत के इस तेज ग्रोथ पर अब दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी फिच और S&P ने भी भरोसा जताया है। दोनो रेटिंग एजेंसियों ने भारत के GDP अनुमान को बढ़ा दिया है। पिछले सप्ताह एक अन्य वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भी चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर सात प्रतिशत कर दिया था। आइए समझते हैं कि ऐसा दोनों ने ऐसा क्यों किया है?

India GDP

भारत की अर्थव्यवस्था

फिच ने वृद्धि का अनुमानबढ़ाकर 6.9% किया

फिच रेटिंग्स ने बुधवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.9 प्रतिशत कर दिया।

End of Feed