बिजनेस

1 सितंबर से बदल जाएंगे पैसों से जुड़े कई नियम, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर

Changes From 1 September: एक्सिस बैंक अपने मैग्नस क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम और शर्तें बदलने जा रहा है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। बैंक की वेबसाइट 1 सितंबर 2023 से 1 लाख रुपये के मासिक खर्च पर 25,000 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट का फायदाबंद कर दिया जाएगा।

Image

1 सितंबर से होंगे कई बदलाव

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 1 सितंबर से बदल जाएंगे कई नियम
  • एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड पर कम मिलेंगे बेनेफिट
  • कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव की उम्मीद

Changes From 1 September: आम तौर पर हर महीने की पहली तारीख से पैसों से जुड़े कुछ बदलाव लागू होते हैं। 1 सितंबर से भी इस तरह के कई बदलाव लागू होने जा रहे हैं। ये बदलाव आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। इनमें क्रेडिट कार्ड, एलपीजी सिलेंडर और आधार लिंक करने से जुड़े बदलाव शामिल हैं। शुक्रवार से सितंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। ऐसे में आपको उन सभी बदलावों के बारे में मालूम होना चाहिए, जो कल से लागू होंगे।

एलपीजी सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली ही तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर के रेट की समीक्षा करती हैं और नये रेट जारी करती हैं। समीक्षा के बाद सिलेंडर के रेट में कटौती और बढ़ोतरी दोनों की संभावना होती है। वहीं ऐसा भी हो सकता है कि कीमतें न बदलें।

वैसे घरेलू गैस सिलेंडर के दाम सरकार पहले ही 200 रुपये कम कर चुकी है। ऐसे में 1 सितंबर को कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।

एक्सिस बैंक का क्रेडिट कार्ड

एक्सिस बैंक अपने मैग्नस क्रेडिट कार्ड के कुछ नियम और शर्तें बदलने जा रहा है, जो 1 सितंबर से लागू होंगे। बैंक की वेबसाइट 1 सितंबर 2023 से 1 लाख रुपये के मासिक खर्च पर 25,000 EDGE रिवॉर्ड पॉइंट का फायदाबंद कर दिया जाएगा।

केनरा बैंक का ऑफर

केनरा बैंक ने 3 डोरस्टेप सर्विस तक पर कोई चार्ज न लेने का ऐलान किया था। मगर इस ऑफर की लास्ट डेट 31 अगस्त है।

कुछ कामों के लिए सितंबर है लास्ट महीना

कुछ ऐसे भी काम हैं, जिनके लिए सितंबर का महीना आखिरी है। जैसे कि स्मॉल सेविंग स्कीम खाताधरकों को 30 सितंबर 2023 तक आधार-पैन लिंक कराना जरूरी है। ऐसा न करने पर अकाउंट बंद हो जाएगा।

ये हैं बाकी जरूरी काम

वे बाकी जरूरी काम जिन्हें 30 सितंबर तक निपटाना जरूरी है, उनमें ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंटहोल्डर्स के लिए नॉमिनेशन करना या बदलना शामिल है। वहीं आप 30 सितंबर तक ही एसबीआई की वीकेयर स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा 2000 रु के नोट बदलने का समय 30 सितंबर तक ही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article