अगर आपने अभी तक अपना आयरक रिटर्न नहीं भरा है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ 11 रुपये खर्च कर अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। यह सुविधा Paytm ने ClearTax के साथ मिलकर शुरू की है। इस पार्टनरशिप के तहत, टैक्सपेयर्स ClearTax के फाइलिंग सर्विस का इस्तेमाल करके Paytm ऐप के जरिए अपना रिटर्न फाइल कर सकते हैं। कंपनी ने बताया कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास मौजूद रिकॉर्ड्स का इस्तेमाल करके टैक्सपेयर की जानकारी पहले से ही भर दी जाती है, जबकि सही ITR फॉर्म और टैक्स रिजीम अपने-आप चुन लिए जाते हैं। ऐप के जरिए ₹11 की शुरुआती भुगतान किया जाता हैं
आयकर रिटर्न
कैपिटल गेन्स की गणना करना भी आसन
इन्वेस्टर्स के लिए, यह प्लेटफॉर्म स्टॉकब्रोकर्स से ट्रेडिंग डेटा को एक क्लिक में इंपोर्ट करने की सुविधा भी देता है। इसके बाद कैपिटल गेन्स (पूंजीगत लाभ) का हिसाब अपने आप हो जाता है, जिससे मैन्युअल डेटा एंट्री की जरूरत कम हो जाती है। कंपनी के अनुसार, इसका AI सिस्टम ब्रोकर स्टेटमेंट के फॉर्मेट में होने वाले बदलावों के हिसाब से खुद को ढाल सकता है, जिसके लिए किसी मैन्युअल दखल की जरूरत नहीं पड़ती।
₹11 वाले प्लान समेत हर फाइलिंग के साथ एक और फीचर मिलता है- मुफ्त नोटिस प्रोटेक्शन। अगर फाइलिंग के बाद टैक्सपेयर को इनकम टैक्स का कोई नोटिस मिलता है, तो ClearTax उस नोटिस को समझने, उसका जवाब तैयार करने और समस्या के समाधान होने तक मदद करेगा। यह सर्विस Paytm ऐप के "Free Tools" सेक्शन में उपलब्ध है।
टैक्सपेयर्स को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
टैक्स एक्सपर्ट का कहना है कि रिटर्न भरने के लिए सिर्फ 11 रुपये का चार्ज जरूर आकर्षक लगाता है लेनिक इसमें जोखिम भी है। टैक्स भरने वालों को ऑटोमेशन को अपने रिटर्न की जांच-पड़ताल का विकल्प नहीं मानना चाहिए। उन्हें यह पक्का करना चाहिए कि रिटर्न फाइल करने से पहले आय के सभी सोर्स, डिडक्शन, कैपिटल गेन, टैक्स-फ्री इनकम और टैक्स क्रेडिट की जानकारी सही-सही दर्ज की गई है। यह उन लोगों के लिए खास तौर पर जरूरी है जिनके एक से ज्यादा एम्प्लॉयर हैं, या जिनकी विदेशी संपत्ति, किराए से आय, बिजनेस से आय या कैपिटल गेन से जुड़े जटिल ट्रांजैक्शन हैं।
टैक्स भरने वालों को ऑटोमैटिक रूप से चुने गए टैक्स सिस्टम की तुलना दूसरे सिस्टम से भी करनी चाहिए, क्योंकि हो सकता है कि डिडक्शन और छूट के आधार पर डिफॉल्ट विकल्प से हमेशा सबसे कम टैक्स न देना पड़े। बाद में कोई परेशानी नहीं हो, इसके लिए जरूरी जानकारी को जरूर एक बार खुद से चेक करना चाहिए।
