FII Selling की सुनामी! मार्च में ₹1.17 लाख करोड़ निकाले, ये सेक्टर बिकवाली का सबसे बड़ा शिकार

FII Selling भारतीय बाजार में जारी कमजोरी की बड़ी वजह है। मार्च के महीने में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से करीब 1.17 लाख करोड़ की बिकवाली की है। खासतौर पर फाइनेंशियल सेक्टर इस बिकवाली सबसे बड़ा शिकार बना है।

FII Selling: भारतीय शेयर बाजार के लिए विदेशी निवेशकों की निकासी (FII Selling) के लिहाज से मार्च 2026 बेहद दबाव भरा महीना रहा। FII ने इस दौरान CDSL के आंकड़ों के मुताबिक ₹1.17 लाख करोड़ से ज्यादा की निकासी की है। इनमें वित्तीय शेयर सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। बढ़ती बॉन्ड यील्ड, रुपये की कमजोरी और RBI के कदमों ने बाजार की दिशा पूरी तरह बदल दी।

FII Selling In India Market

भारतीय बाजार में लगातार बढ़ रही विदेशी निवेशकों की बिकवाली

Financial Stocks में सबसे बड़ी बिकवाली

मार्च में FII Selling की वजह से फाइनेंशियल सेक्टर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। फाइनेंस स्टॉक्स से इस दौरान FIIs ने ₹60,655 करोड़ की निकासी की है, जो कुल आउटफ्लो का आधे से ज्यादा हिस्सा रहा। यह साफ संकेत है कि विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा जोखिम बैंकिंग और NBFC स्पेस में कम किया। AUC घटकर ₹19.04 लाख करोड़ पर आ गया, जो 22 महीने का निचला स्तर है।

End of Feed