FII Buying Stock: इस स्टॉक में विदेशी निवेशकों ने बेचने के ट्रेंड के बीच की बड़ी खरीद, 14 फीसदी तक उछले शेयर

FII Buying Stock: फार्मा से जुड़ी कंपनी के शेयरों में 14.2% की तेजी देखने को मिली। इसके पीछे की वजह विदेशी निवेशकों की 16% से अधिक हिस्सेदारी बताई जा रही। जानें पूरी खबर, कीमतों में उछाल और वित्तीय प्रदर्शन।

FII Buying Stock: मंगलवार को बालाक्सी फार्मास्यूटिकल्स (Balaxi Pharmaceuticals Limited) के शेयरों में लगभग 14.2% की बढ़ोतरी देखी गई। यह तेजी दो विदेशी निवेशकों द्वारा कंपनी में 16% से अधिक हिस्सेदारी खरीदने के कारण आई, जिसकी कुल कीमत लगभग ₹48.2 करोड़ रही। Balaxi Pharmaceuticals का मौजूदा बाजार पूंजीकरण ₹307.2 करोड़ है। इसके शेयर NSE पर ₹55.65 पर कारोबार कर रहे थे, जो इसके पिछले बंद मूल्य ₹51.16 से 9% अधिक था।

Balaxi Pharmaceuticals Shares

फार्मा स्टॉक्स में तेजी।

क्या है खबर?

NSE पर हाल ही में दर्ज बड़ी डील (Bulk Deal) के अनुसार Ebisu Global Opportunities Fund Limited ने लगभग 45.21 लाख शेयर खरीदे, जो कंपनी में 8.19% हिस्सेदारी के बराबर हैं। इस सौदे का कुल मूल्य लगभग ₹24 करोड़ था, और प्रति शेयर की औसत कीमत ₹53 रही। Unico Global Opportunities Fund Limited ने 45.77 लाख शेयर, यानी 8.3% हिस्सेदारी, लगभग ₹24.26 करोड़ में खरीदी, जिसमें प्रति शेयर कीमत ₹53 रही।

End of Feed