सीनियर सिटिजन के लिए शानदार मौका! स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर दे रहे हैं 8.50% तक का तगड़ा ब्याज

अपनी बचत पर बेहतर रिटर्न पाना चाहते हैं तो एफडी में निवेश कर सकते हैं। स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सीनियर सिटिजन ग्राहकों को एफडी पर तगड़ा ब्याज ऑफर कर रहे हैं, जिसका फायदा आप भी उठा सकते हैं।

FD Interest Rates: अगर आप वरिष्ठ नागरिक हैं और अपनी बचत पर सुरक्षित एवं बेहतर रिटर्न चाहते हैं,तो स्मॉल फाइनेंस बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजनाएं आपके लिए आकर्षक विकल्प साबित हो सकती हैं। वर्तमान समय में कई स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटिजन को सामान्य ग्राहकों की तुलना में अधिक ब्याज दरों का लाभ दे रहे हैं। खास बात यह है कि कुछ बैंक चुनिंदा अवधि की एफडी पर 8.50 प्रतिशत तक का ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

best fd rates for senior citizens

सीनियर सिटिजन के लिए एफडी रेट्स (AI Generated Image)

किन बैंकों में मिल रहा है सबसे ज्यादा ब्याज?

सबसे अधिक ब्याज दर की बात करें तो Shivalik Small Finance Bank वरिष्ठ नागरिकों को 23 महीने 1 दिन से 27 महीने की एफडी पर 8.50 प्रतिशत सालाना ब्याज दे रहा है।

End of Feed