'किसान अन्न दाता' से आगे बढ़कर हाइड्रोजन दाता बने...' Times Drive Summit में गडकरी ने बताया 'खास प्लान'

Times Drive Summit: 'किसान एक प्रकार से अन्न दाता ना रहककर उर्जा, ईंधन, बिटुमिन और हवाई ईंधन दाता और आगे चलकर हम किसानों को हाइड्रोजन दाता बनाना चाहते हैं' यह बात सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टाइम्स समिट में कही।

Times Drive Summit: केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड 2026 (Times Drive Auto Summit and Awards 2026) में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। गडकरी ने इस मौके पर किसानों (Farmers) की भूमिका को लेकर भी विजन बताते हुए भविष्य की योजनाओं के बारे में बात की।

Nitin Gadkari on Farmers

टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड 2026 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने इथेनॉल को किसानों के लिए गेमचेंजर बताते हुए कहा है कि इससे कृषि क्षेत्र में आय बढ़ाने के नए रास्ते खुलेंगे। मक्का और अन्य कृषि उत्पादों से इथेनॉल बनाया जा सकता है।

नितिन गडकरी ने बताया कि 'बडे़ बिजनेसमैन बायोमास से बायो सीएनजी (Bio CNG) बनाने का काम कर रहे हैं। रिलाइंस इसमें आगे है। अभी करीब 4000 प्रोजेक्ट बायोमास से बायो सीएनजी बनाने में जुटे हैं। यह जो स्पेंड वाश और प्रेस मंड निकलता है शुगर फैक्ट्री में ये बायो डिजास्टर में डालकर मीथेन बनता है, मीथेन से CO2 अलग करके बायो सीएनजी निकलता है। अगर बायो सीएनजी नहीं निकलता है तो मीथेन से हाइड्रोजन भी निकलता है।'

End of Feed