FACT Stock Price: उर्वरक कंपनी ने बनाया मालामाल, शेयर ने 5 साल में बना दिया 1 का 10

FACT Share Return: आज FACT का शेयर बीएसई (BSE) पर करीब 3 बजे 542.90 रु पर है, जबकि 5 साल पहले 14 सितंबर 2018 को यह 47.75 रु पर था। 47.75 रु से 542.90 रु तक पहुंचने में इस शेयर ने निवेशकों को 1037 फीसदी रिटर्न दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • 5 साल में FACT के शेयर ने दिया 1037 फीसदी रिटर्न
  • 1 साल में दिया 326 फीसदी रिटर्न
  • 6 महीनों में दिया है 147 फीसदी रिटर्न

FACT Share Return: फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (Fertilisers And Chemicals Travancore Ltd) या FACT एक सरकारी कंपनी है। इसे 1943 में त्रावणकोर साम्राज्य के महाराजा श्री चिथिरा थिरुनल बलराम वर्मा ने शुरू किया था। यह स्वतंत्र भारत की पहली उर्वरक निर्माता कंपनी है और केरल में सबसे बड़ी केंद्रीय सरकारी कंपनी (सीपीएसयू) भी है।

FACT Stock Price

फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स के शेयर का रिटर्न

FACT एक लिस्टेड कंपनी है, जिसके शेयर ने निवेशकों को 5 सालों में अच्छा रिटर्न दिया है। इसके शेयर ने 5 सालों में निवेशकों का पैसा 10 गुना कर दिया है।

End of Feed