Eurogrip Tyres Brand Ambassador: टायर बनाने वाली कंपनी यूरोग्रिप टायर्स ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एंबेसडर बना दिया है। ये ऐलान गुरुवार को किया गया है। कंपनी ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान धोनी यूरोग्रिप ब्रांड और इसके सभी प्रोडक्ट्स का प्रचार करेंगे। यूरोग्रिप, टीवीएस यूरोग्रिप और टीवीएस टायर्स की मैन्युफैक्चरर्स कंपनी टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड की शुरुआत 1982 में हुई थी। यह तीन अरब डॉलर (25417 करोड़ रु) की टीवीएस मोबिलिटी के मेन सेगमेंट के रूप में काम करती है।
यूरोग्रिप टायर्स के ब्रांड एंबेसडर बने एमएस धोनी
ये भी पढ़ें -
धोनी को बाइकों का शौक
एसएम धोनी को ब्रांड एम्बेसडर टीवीएस श्रीचक्र लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष (ईवीवी) पी. माधवन ने कहा, ‘‘हम एम. एस. धोनी का स्वागत करते हुए खुश हैं... एक ऐसी शख्सियत जो यूरोग्रिप टायर्स की विश्वसनीयता तथा प्रदर्शन के मूल्यों से मेल खाती है...।’’
वहीं धोनी ने कहा, "यूरोग्रिप जैसे ब्रांड के साथ जुड़ना वाकई रोमांचक है क्योंकि यह एक ऐसी कैटेगरी है जो मेरे दिल के बहुत करीब है। मोटरसाइकिल और राइडिंग के लिए मेरा प्यार मेरे क्रिकेट के सफर से बहुत पहले शुरू हुआ था और पिछले कुछ सालों में मुझे कई तरह की बाइक चलाने का मौका मिला है।
यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग
धोनी ने कहा कि सुरक्षित और मजेदार राइड के लिए सही टायर चुनना बहुत जरूरी है। इस क्षेत्र में यूरोग्रिप टायर्स की एक्सपर्टाइज सबसे अलग है। मैं यूरोग्रिप के साथ इस रोमांचक सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि यूरोग्रिप टायर्स, 2, 3-पहिया और ऑफ-हाइवे टायरों में लीडिंग ब्रांड है। (इनपुट - भाषा)
