बिजनेस

ET NOW and ET NOW Swadesh: 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश ने किया स्पेशल कार्यक्रम का ऐलान, जानें- क्या होगा खास

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Aug 13, 2024, 05:08 PM IST

ET NOW and ET NOW Swadesh: यह कार्यक्रम 2047 में आजादी के 100 साल के करीब पहुंचने पर अपनी समृद्ध विरासत का जश्न मनाएगा। ‘भारत @100’ थीम पर, दोनों चैनल देश के भविष्य को आकार देने के लिए आवश्यक प्रमुख स्तंभों पर प्रमुखता से व्यावहारिक और प्रभावशाली कंटेंट की एक सीरीज प्रसारित करेंगे।

Image

ET NOW and ET NOW Swadesh Announce Special Programming to celebrate 78th Independence Day

ET NOW and ET NOW Swadesh: भारत की आजादी के 77साल पूरे होने के अवसर पर भारत के प्रमुख अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW और हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल ET NOW स्वदेश ने ‘भारत @100’ के रूप में एक विशेष रूप से क्यूरेट किए गए कार्यक्रम का अनावरण किया है। यह कार्यक्रम 2047 में आजादी के 100 साल के करीब पहुंचने पर अपनी समृद्ध विरासत का जश्न मनाएगा। ‘भारत @100’ थीम पर, दोनों चैनल देश के भविष्य को आकार देने के लिए आवश्यक प्रमुख स्तंभों पर प्रमुखता से व्यावहारिक और प्रभावशाली कंटेंट की एक सीरीज प्रसारित करेंगे।

आजादी के अवसर पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम में आर्थिक विकास और इनोवेशन, शिक्षा और कौशल विकास, स्वास्थ्य सेवा और कल्याण, सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरण, गवर्नेंस और लोकतंत्र, टेक्नोलॉजी और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, सामाजिक परिवर्तन और समावेशिता और भारत की वैश्विक भूमिका जैसे विषय शामिल होंगे। गहन विश्लेषण, टिप्पणी और इनोवेशन की प्रेरक कहानियों के साथ, दोनों चैनल एक प्रगतिशील, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत की तस्वीर पेश करेंगे।

ईटी नाउ और ईटी नाउ स्वदेश पर स्वतंत्रता दिवस के दिन के कार्यक्रम

बिजनेस ऑफ नया भारत: 14 अगस्त को प्रसारित होने वाला 30 मिनट का यह डायनमिक शो भारत की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाले व्यवसायों की पड़ताल करता है। कार्नेलियन एसेट मैनेजमेंट के फाउंडर विकास खेमानी और एनालाइज इंडिया के फाउंडर नूरेश मेरानी की गहन चर्चा के साथ यह शो दोपहर 1:00 बजे इंडिया इंक की सफलता और उन शेयरों ध्यान आकर्षित करता है, जो देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य की ओर अग्रसर कर रहे हैं।

भारत @ 100- फाइनेंशियल फ्रीडम डे

ET NOW के साथ अपनी वित्तीय स्वतंत्रता यात्रा की ओर एक कदम बढ़ाएं। 14 अगस्त को कविता थपलियाल के साथ 30 मिनट के शो में शामिल हों, जिसमें व्यावहारिक वित्तीय रणनीतियां, मॉडल पोर्टफोलियो और विशेषज्ञ हैक्स दिए जाएंगे। कोटक एएमसी के सीईओ नीलेश शाह, वैल्यू रिसर्च के सीईओ धीरेंद्र कुमार और आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड के डिप्टी सीईओ फिरोज अज़ीज़ की गहन चर्चा के साथ शाम 5:00 बजे का यह शो वित्तीय स्वतंत्रता प्राप्त करने और अपने सपनों का बदलाव लाने के लिए रोडमैप होगा।

इंडिया @ 100

ET नाउ पर एंकर विक्रम ओज़ा के साथ एक विशेष बहस, ‘इंडिया @ 100’ में लेखक और टिप्पणीकार, पीएंडजी इंडिया के पूर्व सीईओ गुरचरण दास और बंधन बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और शोध प्रमुख सिद्धार्थ सान्याल जैसे प्रतिष्ठित पैनलिस्ट शामिल होंगे, जो 2047 तक भारत के विकसित राष्ट्र बनने के मार्ग की कल्पना करेंगे। 14 अगस्त को रात 9:00 बजे होने वाली चर्चाएं देश को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में इंडिया इंक की भूमिका पर केंद्रित होंगी। इसमें इस परिवर्तन के लिए आवश्यक रणनीतियों और मील के पत्थरों पर गहन चर्चा होगी।

स्वदेशी सुपरस्टार, कमाई असरदार

14 अगस्त को ईटी नाउ स्वदेश पर यह खास शो पीएसयू शेयरों और घरेलू कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन पर चर्चा करेगा, जो कि भारतीय इकोनॉमी के लिए मजबूती के स्तंभ हैं। अभिषेक सत्य व्रतम इस शो के होस्ट होंगे और इसमें कोटक महिंद्रा बैंक के होल टाइम डायरेक्टर गौरांग शाह, टर्टल वेल्थ के सीईओ और पोर्टफोलियो मैनेजर रोहन मेहता और एयूएम कैपिटल मार्केट प्राइवेट लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च राजेश अग्रवाल जैसे एक्सपर्ट शामिल होंगे।

इंडिया @ 100

स्वतंत्रता दिवस पर दोपहर 12:00 बजे, शेरिल डिसूजा ईटी नाउ पर 30 मिनट का स्पेशल शो पेश करेंगी, जिसमें प्रधानमंत्री के नई दिल्ली में लाल किले पर दिए गए भाषण की समीक्षा की जाएगी। सोरिन इन्वेस्टमेंट्स के फाउंडर और चेयरमैन संजय नायर और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व चेयरमैन रजनीश कुमार इस शो का हिस्सा होंगे, जिसमें भारत के आत्मनिर्भरता और ग्लोबल लीडरशिप के सफर पर चर्चा की जाएगी।

भारत @ 100 देश का दम

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईटी नाउ स्वदेश भारत की आर्थिक मजबूती और सीमा सुरक्षा पर अभिषेक सत्य व्रतम द्वारा होस्ट किया जाने वाला 30 मिनट का शो पेश करेगा, जिसमें पैनल चर्चा होगी। रक्षा विशेषज्ञ मेजर जनरल राजन कोचर (रिटायर्ड), ऑगस्टीन विनोद (रिटायर्ड), ग्रुप कैप्टन और कर्नल शैलेंद्र सिंह (रिटायर्ड) के साथ यह शो बांग्लादेश संकट के बाद बढ़ते चीनी हस्तक्षेप के बीच राष्ट्रीय ताकत को संबोधित करेगा।

ईटी नाउ

ईटी नाउ, भारत का लीडिंग अंग्रेजी बिजनेस न्यूज चैनल है। ये टाइम्स नेटवर्क का हिस्सा है, जो भारत के सबसे बड़े मीडिया ग्रुप, द टाइम्स ग्रुप का ब्रॉडकास्ट डिविजन है। ‘राइज विद इंडिया’ ब्रांड के सिद्धांत के साथ, ईटी नाउ भारत के डेवलपमेंट के लिए समर्पित है और इसका मकसद विचारशील भारतीयों को देश के विकास की गाथा में भाग लेने और उसे प्रभावित करने के लिए मजबूत बनाना है। यह चैनल बाजारों और फाइनेंस के अलावा विकास, अर्थव्यवस्था, सरकार और नीतिगत मुद्दों पर अपने फोकस के साथ खुद को अन्य बिजनेस चैनलों से अलग बनाता है। ईटी नाउ दुनिया भर के 16 देशों में दर्शकों से जुड़ा हुआ है। अधिक जानकारी के लिए देखें - www.etnownews.in

ईटी नाउ स्वदेश

ईटी नाउ स्वदेश एक हिंदी बिजनेस न्यूज चैनल है जो एक मजबूत प्रस्थापना 'बढ़ो देश के साथ' आगे बढ़ता है और विकास का स्रोत बनने का वादा करता है, जो हर विचारशील भारतीय को भारत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। उद्यमियों, कारोबारियों, कॉरपोरेट्स और बड़े पैमाने पर हर भारतीय नागरिक सहित दर्शकों के अलग-अलग वर्ग को ध्यान में रखते हुए, ईटी नाउ स्वदेश आकर्षक कंटेंट पेश करता है, जो दर्शकों को भारत की सफलता की कहानी में उनके विकास को जोड़ने के लिए फाइनेंशियल जानकारी के साथ मजबूत, शामिल और शिक्षित करता है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article