EPFO 3.0 : कब से UPI और ATM से निकलेगा पैसा; कितनी होगी लिमिट, जानें अहम सवालों के जवाब

EPFO 3.0 के तहत UPI और ATM से PF विड्रॉल की सुविधा की बातें लंबे समय से चली आ रही है। लेकिन, अब जल्द ही यह सुविधा शुरू होने वाली है। इसके लिए टेस्टिंग पूरी हो चुकी है।

EPFO 3.0 : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) देश के करोड़ों नौकरीपेशा कर्मचारियों के लिए एक बड़ा डिजिटल बदलाव लाने की तैयारी में है। EPFO 3.0 के तहत भविष्य निधि (PF) से पैसा निकालने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले काफी आसान और तेज हो जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारी यूपीआई (UPI) ऐप और विशेष एटीएम (ATM) सुविधा के जरिए अपने पीएफ खाते से पैसा निकाल सकेंगे। इससे लंबी कागजी प्रक्रिया, बार-बार क्लेम की स्थिति देखने और कई दिनों तक इंतजार करने जैसी परेशानियां काफी हद तक खत्म हो जाएंगी।

EPFO  UPI ATM

नए नियमों के तहत आसान होगी पीएफ निकासी

क्या है EPFO 3.0?

EPFO 3.0, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जिसका मकसद PF से जुड़ी सभी सेवाओं को पूरी तरह ऑनलाइन, तेज और आसान बनाना है। सरकार पिछले कुछ समय से EPFO की डिजिटल सेवाओं को आधुनिक बनाने पर काम कर रही है। इसी दिशा में यह नया प्लेटफॉर्म तैयार किया गया है।

End of Feed