ENIL Q3FY26 Results: 165 करोड़ रुपये हुआ मुनाफा, डिजिटल बिजनेस में हुई तेज ग्रोथ

Radio Mirchi: एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड (ENIL), जो भारत के नंबर वन रेडियो मिर्ची और ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना का संचालन करती है। उसने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही (Q3 FY26) और 9 महीनों के वित्तीय नतीजे घोषित किए। Q3 FY26 में कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड आय 165 करोड़ रुपये रही, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 3.8% अधिक है।

Radio Mirchi: एंटरटेनमेंट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड, जो भारत के नंबर वन FM रेडियो चैनल रेडियो मिर्ची और प्रीमियर ऑडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म गाना (Gaana) का संचालन कहती है। उसने 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुई तीसरी तिमाही और नौ महीनों के अपने नतीजों की घोषणा की। कंपनी ने Q3FY26 के लिए 165 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू प्राप्त किया, जो पिछले साल की समान तिमाही की तुलना में 3.8% अधिक है। कंपनी की घरेलू आय Q3 FY26 में ₹160 करोड़ रही, जिसमें 4.0% की साल-दर-साल बढ़ोतरी दर्ज की गई।, यह मुख्य रूप से डिजिटल बिजनेस में लगातार तेजी के कारण हुआ। Q3FY26 के लिए, डिजिटल को छोड़कर EBITDA 23.1 करोड़ रुपये रहा, जिसमें EBITDA मार्जिन 18% रहा।

Entertainment Network India Limited, ENIL, Radio Mirchi, Gaana, ENIL Q3FY26 results

ENIL का तिमाही प्रदर्शन

डिजिटल बिजनेस में जबरदस्त बढ़त

ENIL के डिजिटल बिजनेस ने शानदार प्रदर्शन किया। इस तिमाही में डिजिटल रेवेन्यू 30.8 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 100% की वृद्धि है। अब डिजिटल आय, कंपनी के मुख्य रेडियो विज्ञापन राजस्व का 49.5% हो गई है, जबकि पिछले साल यह 26.9% थी। यह दिखाता है कि कंपनी का रेवेन्यू मॉडल अब रेडियो से आगे बढ़कर डिजिटल की ओर तेजी से बदल रहा है।

End of Feed