12 साल की उम्र में गेम बनाया, 37 साल की उम्र में कंगाल होने की कगार पर पहुंचे और आज... दुनिया के सबसे अमीर शख्स! जानें एलन मस्क की पूरी कहानी

महज 12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाने वाले एलन मस्क 37 की उम्र में कंगाल होने की कगार पर पहुंच गए थे। जानिए कैसे लगातार नाकामियों को मात देकर उन्होंने 1.1 ट्रिलियन डॉलर साम्राज्य खड़ा किया और दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बने।

दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क (Elon Musk) एक बार फिर पूरी दुनिया की सुर्खियों में छाए हुए हैं। इस बार वजह है उनकी रॉकेट कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX), जो दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ। स्पेस टेक कंपनी SpaceX के IPO की 12 जून को अमेरिकी बाजार में शानदार लिस्टिंग हुई। 135 डॉलर प्रति शेयर के भाव पर कंपनी का कुल वैल्यूएशन करीब 1.7 ट्रिलियन डॉलर आंका गया है। कंपनी में मस्क की लगभग 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे इस लिस्टिंग के साथ ही उनकी नेटवर्थ में करीब 866 बिलियन डॉलर का तगड़ा इजाफा हुआ। इसके अलावा, टेस्ला और न्यूरालिंक जैसी दिग्गज कंपनियों में भी मस्क की बड़ी होल्डिंग है। इन सभी को मिलाकर अब उनकी कुल नेटवर्थ 1.1 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई है, जिससे वे दुनिया के पहले 'ट्रिलियनेयर' बन गए हैं।

Elon Musk

लेकिन मस्क का यह सफर इतना आसान नहीं था। उन्हें इस ऐतिहासिक मुकाम तक पहुंचने में एक लंबा वक्त लगा है। इस दौरान उन्होंने कई अलग-अलग बिजनेस शुरू किए, जिनमें से कुछ में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा तो कुछ में उन्होंने सफलता के नए झंडे गाड़े। तो आइए बेहद करीब से जानते हैं मस्क के इस उतार-चढ़ाव भरे और प्रेरणादायक सफर की पूरी कहानी।

End of Feed