एलन मस्क रचेंगे इतिहास! दुनिया के पहले खरबपति बनने की राह पर, अभी इतनी है संपत्ति

World First Trillionaire, Elon Musk Net Worth: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क की संपत्ति में तेजी से वृद्धि उनके व्यावसायिक फैसलों, निवेश और नई टेक्नोलॉजी में रुचि का परिणाम है। स्पेसएक्स, टेस्ला और एक्सएआई जैसी कंपनियों की सफलता ने उन्हें दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर यानी खबरपति बनने के करीब ला दिया है। आने वाले कुछ वर्षों में मस्क का नाम इतिहास में दर्ज होने की संभावना है और यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका यह सफर किस तरह आगे बढ़ता है।

World First Trillionaire, Elon Musk Net Worth: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क अब दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मस्क ने पिछले कुछ वर्षों में लगातार अपने कारोबार और निवेश के जरिए अपनी संपत्ति में अभूतपूर्व वृद्धि की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क की कुल संपत्ति जल्द ही 677 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है और आने वाले कुछ वर्षों में वह एक ट्रिलियन डॉलर के क्लब में शामिल हो सकते हैं।

World First Trillionaire, Elon Musk, Tesla, SpaceX

एलन मस्क की संपत्ति में छलांग, ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का रास्ता तैयार (तस्वीर-AP)

स्पेसएक्स की नई वैल्यूएशन और फंडिंग

आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि मस्क की अंतरिक्ष कंपनी स्पेसएक्स 800 अरब डॉलर की वैल्यू पर टेंडर ऑफर लाने की तैयारी कर रही है। अगर यह योजना सफल होती है, तो मस्क की नेटवर्थ 168 अरब डॉलर बढ़कर 677 अरब डॉलर हो सकती है। इसके अलावा, स्पेसएक्स अगले साल 1.5 ट्रिलियन डॉलर के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) की योजना भी बना रही है। इस आईपीओ के जरिए मस्क की संपत्ति में और इजाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इस महीने की शुरुआत में मस्क ने खुद इन खबरों का खंडन किया और कहा कि स्पेसएक्स 800 अरब डॉलर की फंडिंग जुटा रही है या नासा उनकी कंपनी को सब्सिडी दे रही है, यह खबर सही नहीं है।

End of Feed