ED File Chargesheet In Canara Bank Fraud Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केनरा बैंक के 538 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट में जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल, उनकी पत्नी अनीता गोयल और चार अन्य कंपनियों का नाम शामिल है। एक विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोप पत्र, नवंबर 2022 की केनरा बैंक की शिकायत में 1 सितंबर को गोयल की गिरफ्तारी के दो महीने बाद आया। इसमें आरोप लगाया गया था कि एयरलाइन के लिए दिए गए लोन को कथित तौर पर व्यक्तिगत खर्चों और अपनी निजी देनदारियों को चुकाने के लिए इस्तेमाल किया गया।
केनरा बैंक फ्रॉड मामला
क्या है मामला
जेट एयरवेज द्वारा पुनर्भुगतान में चूक के बाद, केनरा बैंक ने 2019 में इसे गैर-निष्पादित संपत्ति (NPA) घोषित कर दिया और ईडी ने दावा किया कि 538 करोड़ रुपये की लोन राशि को डायवर्ट कर निकाल लिया गया। ईडी ने दलील दी है कि गोयल ने कथित तौर पर अपने परिवार के सदस्यों को कर्मचारियों के रूप में नियुक्त करके, अपनी बेटी द्वारा बनाई गई कंपनी के वेतन का भुगतान, विदेशी खातों में किए गए भुगतान के साथ बेहिसाब लेनदेन, पेशेवर और परामर्श शुल्क, संदिग्ध खर्च आदि के रूप में लगभग एक हजार करोड़ का भुगतान कर कंपनी के पैसे का दुरुपयोग किया।
न्यायिक हिरासत में गोयल
74 वर्षीय गोयल को ईडी ने 1 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और इस समय वह न्यायिक हिरासत में आर्थर रोड सेंट्रल जेल में बंद हैं, हालांकि उन्होंने मामले में अपनी अवैधगिरफ्तारी को चुनौती देते हुए एक आवेदन दिया है। एक समय नरेश गोयल भारतीय एविएशन इंडस्ट्री के बादशाह हुआ करते थे। और जेट एयरवेज देश की सबसे बड़ी कंपनी थी। लेकिन बढ़ते कर्ज और खर्च को मैनेज नहीं करने के बाद जेट एयरवेज ग्राउंड हो गई।
