Economic Survey 2026: पीएम मुद्रा योजना और PM SVANidhi Yojana ने किया कमाल, छोटे व्यवसायियों और स्ट्रीट वेंडर्स की बदली जिंदगी

Economic Survey 2026: देश में छोटे व्यवसायियों, स्वरोज़गार करने वालों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और पीएम SVANidhi प्रमुख योजनाएं हैं, जो आसान लोन प्रदान करके छोटे उद्यमियों को मजबूत बनाती हैं। बीते दस वर्षों में इन योजनाओं ने माइक्रो-क्रेडिट क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है।

Economic Survey 2026 : देश में छोटे व्यवसायियों, स्वरोजगार करने वालों और स्ट्रीट वेंडर्स को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इनमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) और प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) प्रमुख हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य छोटे उद्यमियों को आसान लोन उपलब्ध कराना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है। बीते 10 सालों में इन योजनाओं ने देश के माइक्रो-क्रेडिट क्षेत्र में बड़ी प्रगति दिखाई है।

PM Mudra Yojana, PM SVANidhi Yojana

माइक्रो-क्रेडिट में बड़ी प्रगति, PM Mudra Yojana और PM SVANidhi से करोड़ों को मिला आर्थिक संबल

PM मुद्रा योजना: छोटे व्यवसायियों की शक्ति

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना छोटे उद्यमियों, स्वरोजगार करने वालों और नए स्टार्टअप्स को सस्ते और आसान लोन देने के लिए शुरू की गई थी। सरकार के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2025 तक इस योजना के जरिए 36.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। यह राशि 55.45 करोड़ से ज्यादा लोन अकाउंट्स के माध्यम से दी गई है। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत महिलाओं की भागीदारी है। कुल माइक्रो लोन का 69 प्रतिशत हिस्सा महिलाओं ने हासिल किया है। इससे महिला उद्यमियों को व्यवसाय शुरू करने और बढ़ाने में मदद मिली है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह आंकड़ा बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सामाजिक समावेशन की दृष्टि से भी PM मुद्रा योजना काफी असरदार रही है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों को 15.6 लाख करोड़ रुपये की राशि 33.4 करोड़ खातों के माध्यम से दी गई है। इसका मतलब है कि अब वंचित वर्ग के लोग भी आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकते हैं।

End of Feed