Economic Survey 2026: 6.8-7.2% की रफ्तार से बढ़ेगी GDP, बड़े देशों में सबसे तेज होगी हमारी ग्रोथ

Economic Survey 2026 को लोकसभा में पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि भारत की जीडीपी वित्त वर्ष 2026-27 (FY 27) में 6.8 से 7.2 फीसदी की रफ्तार से आगे बढ़ सकती है। इस तरह भारत दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बना रहेगा।

वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत की आर्थिक बुनियाद मजबूत बनी हुई है। Economic Survey 2026 के मुताबिक घरेलू मांग, स्थिर मैक्रोइकोनॉमिक स्थिति और नीतिगत निरंतरता के दम पर FY27 में देश की वास्तविक GDP ग्रोथ 6.8–7.2% के दायरे में रहने का अनुमान है। सर्वे कहता है कि जोखिम संतुलित हैं और ग्रोथ का मोमेंटम कायम है।

Economic Survey

आर्थक सर्वेक्षण (इमेज क्रेडिट, वित्त मंत्रालया)

FY26 में ग्रोथ ने चौंकाया

आर्थिक सर्वे के अनुसार सांख्यिकी मंत्रालय (MoSPI) के First Advance Estimates में FY26 के लिए रियल GDP ग्रोथ 7.4% और GVA ग्रोथ 7.3% आंकी गई है। यह कई एजेंसियों के पुराने अनुमानों से बेहतर है और भारत को लगातार चौथे साल सबसे तेज बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बनाता है।

End of Feed