Dollar Vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में आज बड़ी गिरावट, अब 100 से चंद कदम दूर

Dollar Vs Rupee: अमेरिकी डॉलर के सामने रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। रुपये में कमजोरी कच्चे तेल की कीमत में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली से बढ़ी है।

Dollar Vs Rupee: भारतीय करेंसी रुपये में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। रुपया मंगलवार को फिर अमेरिकी डॉलर के सामने धड़ाम हो गया है। बता दें कि रुपया मंगलवार को कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 96.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक टूटने के बाद अंत में 96.52 (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह इसका सबसे निचला बंद स्तर है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक जोखिम से बचाव की प्रवृत्ति, मजबूत डॉलर से घरेलू मुद्रा पर दबाव है।

Dollar Vs Rupee

डॉलर बनाम रुपया

एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा

रुपया 2026 में एशिया की सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाली मुद्रा बन गया है। इस महीने अबतक इसमें 1.5 प्रतिशत और इस साल सात प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। करेंसी एक्सपर्ट का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और होर्मुज जलडमरूमध्य के बंद होने से निर्यात और खाड़ी देशों से आयात में बाधा आने के कारण रुपये की स्थिति अब भी ’नाजुक’ बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 96.38 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 96.60 के रिकॉर्ड निचले स्तर तक टूटने के बाद अंतः में यह 96.52 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव से 32 पैसे की गिरावट है। रुपया सोमवार को अब तक के सबसे निचले स्तर 96.20 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

End of Feed