DLF KP Singh Motivational Quotes: देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ है जिसके चेयरमैन और सीईओ कुशल पाल सिंह हैं। उन्होंने 20 राज्यों में 25 ऑफिस से अपना कारोबार जारी रखा है और भारत के शहरीकरण में इनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। पहले देश सेवा के लिए केपी सिंह आर्मी में गए और वहां से ससुर चौधरी सिंह का व्यापार संभालने वापस आ गए। आज की तारीख में इन्हें भारत का रियल एस्टेट किंग कहना गलत नहीं होगा, यहां हम आपको बता रहे हैं इनकी प्रेरणादायक बातें जो आपको भविष्य सुधार देंगी।
भारत के शहरीकरण में इनकी बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है।
1931 में जन्में थे केपी सिंह
कुशल पाल सिंह का जन्म 15 अगस्त 1931 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था और ये नामी जमीदार जाट परिवार से आते हैं।
ऐरोनॉटिकल इंजीनियर हैं केपी
मेरठ कॉलेज से ग्रेजुएशन करने के बाद केपी सिंह ऐरोनॉटिकल इंजीनियरिंग करने ब्रिटेन चले गए। वहां से लौटकर इन्होंने आर्मी जॉइन कर ली।
डीएलएफ की बागडोर संभाली
आर्मी छोड़ने के बाद 1979 में केपी सिंह को नए-नवेले डीएलएफ की कमान संभाली और गुड़गांव की जमीन पर डेवेलपमेंट शुरू कर दिया।
मिल चुका है पद्मभूषण अवॉर्ड
केपी सिंह को वैसे तो बेहतरीन काम के लिए कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, लेकिन 26 जनवरी 2010 को उन्हें भारत सरकार ने पद्मभूषण से सम्मानित किया।
91 साल की उम्र में हुआ प्यार
केपी सिंह हाल में चर्चा में आए जब उन्हें 91 साल की उम्र में फिर से प्यार हो गया। इससे ये तो साबित हो गया है कि प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती।
