अगले दो दिन होगी डिवडेंड की बारिश! 12 शेयरों में बंटेंगे 294 रुपये, कैसे मिलेगा फायदा?

शेयर बाजार में नतीजों का सीजन चल रहा है। नतीजों के साथ ही डिविडेंड भी घोषित किए जा रहे हैं। अगले दो दिन में 12 कंपनियों के शेयरों में कुल 294 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

शेयर बाजार में अगले दो दिन निवेशकों के लिए कमाई का खास मौका लेकर आए हैं। 7 और 8 मई 2026 को 12 कंपनियां डिविडेंड और स्पेशल डिविडेंड देने जा रही हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा OFSS के ₹270 प्रति शेयर डिविडेंड की है, जिसने बाजार में हलचल बढ़ा दी है।

Dividend Stock

इन स्टॉक्स में मिल रहा डिविडेंड

OFSS ने अकेले मचा दिया तहलका

इस बार डिविडेंड लिस्ट में सबसे बड़ा नाम Oracle Financial Services Software यानी OFSS का है। कंपनी ने ₹270 प्रति शेयर का इंटरिम डिविडेंड घोषित किया है। यह पूरे पैकेज का सबसे बड़ा भुगतान है। बाजार में इस ऐलान के बाद निवेशकों का फोकस तेजी से इस स्टॉक की तरफ गया है। हाई कैश रिजर्व और मजबूत कमाई वाली कंपनियां अक्सर इस तरह के बड़े डिविडेंड से निवेशकों को रिवार्ड देती हैं।

End of Feed