क्रिकेट फैंस के लिए दिन की सबसे बड़ी खबर, ये ऐप फ्री में दिखाएगा एशिया कप और वर्ल्ड कप

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jun 9, 2023, 07:41 PM IST

Disney Free Mobile Cricket Streaming: देश में मुकेश अंबानी जियो सिनेमा (JioCinema) को चुनौती देने के लिए, डिज्नी+ हॉटस्टार नया दांव खेलने जा रहे हैं।

Disney Free Mobile Cricket Streaming: देश में मुकेश अंबानी जियो सिनेमा (JioCinema) को चुनौती देने के लिए, डिज्नी+ हॉटस्टार नया दांव खेलने जा रहे हैं। कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह एशिया कप (Asia Cup) और आईसीसी मेन्स (ICC Mens Cricket World Cup) क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट सभी मोबाइल फोन यूजर्स के लिए फ्री में मिलेंगे। Disney +Hotstar का यह कदम ऐसे समय में आया है जब हाल के महीनों में एशिया के सबसे अमीर शख्स अंबानी स्पोर्ट्स मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग पर जमकर दांव लगा रहे हैं।

Disney Free Mobile Cricket Streaming

डिज्नी+ हॉटस्टार का नया दांव

जियो सिनेमा का जमकर बढ़ा यूजर बेस

हाल ही में लॉन्च की गई JioCinema, अंबानी के नेतृत्व वाली स्ट्रीमिंग सेवा, ने 2023 में इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल के लिए दर्शकों की रिकॉर्ड संख्या हासिल की। JioCinema, जो कि IPL 2023 का आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर था, ने क्रिकेट टूर्नामेंट की मुफ्त स्ट्रीमिंग की पेशकश की।

End of Feed