Dhanteras 2022 Puja Samagri List and Cost in Hindi: धनतेरस का त्योहार बहुत ही पास है। इस साल धनतेरस का पर्व 22 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा। वहीं दिवाली (Diwali 2022) 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है की इस दिन सच्चे मन से भगवान धन्ंवतरि (Dhanvantari) की पूजा की जाए, तो पूरा साल उनकी कृपा बनी रहती है। तो आइए जानते हैं कि धनतेरस की पूजा के लिए आपको क्या-क्या खरीदना होगा और ये सब आपको कितने में मिलेगा।
Dhanteras 2022: धनतेरस पर ये सब चीजें जरूर खरीदें, इतना आएगा खर्च
सोना (Gold)
धनतेरस के अवसर पर सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सोने के गहने खरीदने की परंपरा है। मान्यता है कि सोने के आभूषण मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरी को प्रिय होते हैं। इसलिए इस मौके पर सोने की चीजें या आभूषण खरीदना शुभ माना गया है। लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो सोना खरीदना तो चाहते हैं, लेकिन इसकी उच्च कीमत की वजह से खरीद नहीं पाते। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ एक रुपये में भी गोल्ड खरीब सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
आजकल सोने में निवेश (Gold as an Investment) के कई तरीके हैं। सभी के अपने-अपने फायदे हैं। आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से इनमें से किसी भी विकल्प में निवेश कर सकते हैं। नीचे आपको इन सभी विकल्पों के बारे में बताया गया है -
झाड़ू
झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से है। मान्यता है कि इससे घर की बरकत जुड़ी होती है। इस शुभ अवसर पर झाड़ू खरीदने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। आपको बाजार से झाड़ू 50 रुपये से 250 रुपये तक में मिल जाएगी।
लक्ष्मी गणेश की मूर्ति
इस दिन कई लोग भगवान गणेश और माता लक्ष्मी (Laxmi Ganesha) की मूर्ति भी खरीदते हैं। भगवान के लिए वस्त्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। आप अपनी श्रद्धा के अनुसार जितनी चाहे बड़ी मूर्ति खरीद सकते हैं। इन दिनों बाजार में लो बजट और महंगी मूर्तियों की काफा वैरायटी होती है।
शंख और रुद्राक्ष की माला
धनतेरस के अवसर पर कई लोग शंख और रुद्राक्ष भी खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर शंख खरीदकर उसकी पूजा करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है। आजकल शंख और रुद्राक्ष की माला ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदे जाते हैं। खरीदने से पहले सभी साइट पर इसका रेट चेक कर लें।
नए बर्तन
धनतेरस के दिन जो लोग सोना नहीं खरीद सकते, वे बर्तन की खरीदारी भी कर सकते हैं। इस मौके पर पीतल के बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है क्योंकि पीतल में माता लक्ष्मी का वास बताया गया है। इस दिन एल्युमिनियम और लोहे के बर्तन भूलकर भी न खरीदें। आप चाहें तो ब्रांडेड बर्तन भी खरीद सकते हैं। इन दिनों सभी कंपनियां इन प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट भी लगाती हैं।
