टैक्स भी बचेगा और पैसा भी बढ़ेगा! PPF में सालाना ₹1.5 लाख के निवेश पर कितना मिलेगा ब्याज? देखिए पूरा कैलकुलेशन

अगर आप PPF में डेढ़ लाख रुपए का सालाना निवेश करते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। आइए आपको बताते हैं मैच्योरिटी पर कितना ब्याज मिलेगा?

भारत में जब बात बिना किसी जोखिम के अमीर बनने की आती है, तो पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) सबसे भरोसेमंद विकल्प के रूप में उभरता है। यह न केवल सरकारी सुरक्षा की गारंटी देता है, बल्कि इस पर मिलने वाला ब्याज और टैक्स बेनिफिट इसे मिडिल क्लास की पहली पसंद बनाते हैं। PPF में निवेश की एक सीमा है आप एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम ₹1,50,000 ही जमा कर सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप हर साल इस अधिकतम सीमा का लाभ उठाएं, तो 15 साल बाद आपके हाथ में कितनी बड़ी रकम होगी?

PPF

सालाना ₹1.5 लाख के निवेश का गणित

PPF की मैच्योरिटी अवधि 15 साल की होती है। वर्तमान में सरकार इस पर 7.1% की दर से वार्षिक ब्याज दे रही है। अगर आप हर साल की शुरुआत में (अप्रैल महीने में) एकमुश्त ₹1,50,000 जमा करते हैं, तो 15 साल के दौरान आपका कुल निवेश ₹22,50,000 होगा। लेकिन पीपीएफ में मिलने वाले 'कंपाउंड इंटरेस्ट' (चक्रवृद्धि ब्याज) का जादू इसे बहुत बड़ा बना देता है। 15 साल पूरे होने पर आपकी यह राशि बढ़कर लगभग ₹40,68,209 हो जाएगी। यानी आपको निवेशित रकम पर करीब ₹18.18 लाख का तो सिर्फ ब्याज मिलेगा।

End of Feed