दिल्ली के तीसरे रिंग रोड का 58 फीसदी काम पूरा, NCR के इन शहरों को मिलेगा फायदा

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Mar 16, 2023, 04:55 PM IST

Delhi Urban Extension Road:​ अर्बन एक्सटेंशन रोड अलीपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से शुरू होगी और फिर रोहिणी , मुंडका , नजफगढ़ , द्वारका से गुजरती है और महिपालपुर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर समाप्त होगी।

Delhi Urban Extension Road:केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने टाइम्स नाउ नवभारत से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि अर्बन एक्सटेंशन रोड बहुत जल्द लोगों के लिए बन के तैयार हो जाएगा। इस साल के अंत तक इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। गडकरी ने कहा दिल्ली को भीड़भाड़ जाम और प्रदूषण की समस्या से निजात मिल सकेगी।

delhi urban extension road

प्रतीकात्मक तस्वीर- दिल्ली अर्बन एक्सेटंशन रोड प्रोजेक्ट दिसंबर तक हो जाएगा पूरा

बता दे की अर्बन एक्सटेंशन-2 दिल्‍ली का तीसरा रिंग रोड बनेगा,और जल्द इसे रफ्तार मिलेगी। नितिन गडकरी ने आज बन रहे इस एक्सप्रेसवे का मुआयना किया। यूईआर-2 को एक तरह से दिल्ली के तीसरे रिंग रोड के तौर पर तैयार किया जा रहा है। दिल्‍ली-एनसीआर के बढ़ते ट्रैफिक से इससे राहत मिल सकेगी। करीब 7,715 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे यूईआर-2 की पूरी लंबाई 75.7 किमी है। यह चार से छह लेन का एक्सप्रेसवे है।

End of Feed