$200 जाएगा क्रूड! Wood Mackenzie की डरावनी चेतावनी, महामंदी की चपेट में होगी दुनिया

ग्लोबल एनर्जी रिसर्च फर्म Wood Mackenzie ने डराने वाली चेतावनी दी है। फर्म के मुताबिक अगर होर्मुज स्ट्रेट 2026 के अंत तक बंद रहे, तो कच्चा तेल $200 प्रति बैरल पहुंच जाएगा, जिससे दुनिया महामंदी की चपेट में होगी।

पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका के बीच जारी भले ही युद्ध विराम चल रहा है। लेकिन, होर्मुज स्ट्रेट बंद होने की वजह से ग्लोबल ऑयल सप्लाई बुरी तरह लड़खड़ाई हुई है। हालांकि, फिलहाल दोनों देशों के बीच समझौते को लेकर चल रही बातचीत ने इस स्थिति के जल्द खत्म होने की उम्मीद जगाई है। लेकिन, अगर बातचीत कामयाब नहीं रहती है और पूरे साल होर्मुज स्ट्रेट बंद रहे, तो दुनिया का महामंदी में जाना तय है। यह दावा किया है ग्लोबल एनर्जी रिसर्च फर्म वुड मैकेन्जी ने, और साथ ही कहा है कि यह स्थिति रही, तो क्रूड ऑयल का दाम 200 डॉलर प्रति बैरल के एतिहासिक स्तर पर पहुंच जाएगा।

Mackenzie Crude Report

क्रूड के दाम पूरी दुनिया में बढ़ाएंगे महंगाई

Wood Mackenzie की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के सबसे अहम ऑयल सप्लाई रूट को Hormuz Strait को बंद रखने से पूरी दुनिया इस सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट की ओर बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस रास्ते के और लंबे समय तक बंद होने की स्थिति में क्रूड की कीमतें मौजूदा स्तर से दोगुनी से भी ज्यादा होकर $200 प्रति बैरल के करीब पहुंच सकती हैं। जाहिर तौर पर यह वैश्विक अर्थव्यवस्था को एक महामंदी में धकेल देगा।

End of Feed