क्रूड 115 डॉलर पार, दबाव में ग्लोबल मार्केट, गिफ्ट निफ्टी 125 अंक लुढ़का, क्या हैं निफ्टी के लिए संकेत?

क्रूड के दाम फिर से 115 डॉलर प्रति बैरल पार हो गए हैं। इसका असर ग्लोबल मार्केट्स पर दिख रहा है। गिफ्टी निफ्टी 125 अंक लुढ़क गया है। इस तरह भारतीय बाजार में कमजोर ओपनिंग के संकेत मिल रहे हैं।

Global Market Today: वैश्विक बाजारों से आज मिश्रित लेकिन झुकाव कमजोर संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी टेक शेयरों ने बाजार को संभाला, जबकि एशियाई बाजार दबाव में हैं। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और डॉलर की मजबूती भारतीय बाजार की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकती है। खासतौर पर गिफ्ट निफ्टी की कमजोरी भारतीय बाजार के बेंचमार्क निफ्टी और सेंसेक्स में कमजोर ओपनिंग के संकेत दे रहे हैं। जबकि, इससे पहले सोमवार को दोनों इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए।

Gift nifty Global markets

गिफ्ट निफ्टी कमजोर

अमेरिका में टेक का सहारा

अमेरिकी बाजारों में मजबूती का केंद्र टेक सेक्टर रहा, जहां Nasdaq और S&P 500 में क्रमशः 0.54% और 0.44% की बढ़त दर्ज हुई। हालांकि Dow Jones Futures में गिरावट यह संकेत देती है कि व्यापक बाजार में भरोसा अभी पूरी तरह लौटा नहीं है। साल की शुरुआत से अब तक तीनों प्रमुख इंडेक्स निगेटिव जोन में बने हुए हैं, जो निवेशकों की सतर्कता को दर्शाता है।

End of Feed