Bank Strike : बैंक ग्राहकों के लिए सितंबर के आखिरी दिनों में बड़ी परेशानी हो सकती है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक देशभर में बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल प्रस्तावित है। इसके ठीक पहले 26 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार है। ऐसे में हड़ताल हुई, तो कई बैंक शाखाओं में 26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन कामकाज प्रभावित रह सकता है। इसलिए ग्राहकों के लिए जरूरी है कि कैश से जुड़े काम, चेक, बैंक से जुड़े दस्तावेज, अकाउंट संबंधी जरूरी काम पहले ही निपटा लें। क्योंकि, इसके बाद बैंक की ब्रांच जाकर होने वाले काम 25 सितंबर के बाद सीधे अक्टूबर के पहले सप्ताह तक लटक सकते हैं।
तीन की हड़ताल पर बैंककर्मी
28 से 30 सितंबर तक क्यों हो रही है हड़ताल?
यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन (UFBU) के आह्वान पर हो रही है। UFBU में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के प्रमुख यूनियन शामिल हैं। यूनियनों की प्रमुख मांग फाइव डे बैंकिंग वीक लागू करने की है। इसके अलावा बैंक कर्मियों के लिए लागू किए जाने वाला परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव का भी मुद्दा है।
हालांकि, Finance Ministry के मुताबिक इसे फिलहाल टाल दिया गया है। लेकिन, फाइव डे वर्क वीक की व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई है। सरकार ने कर्मचारियों से हड़ताल वापस लेने की अपील भी की है। इससे पहले UFBU पहले 11 सितंबर को एक दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर चुका है। इसके बाद 28-30 सितंबर की तीन दिन की हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी ऐलान किया गया है।
ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?
हड़ताल का सबसे ज्यादा असर उन कामों पर पड़ सकता है, जिनके लिए बैंक ब्रांच में जाना जरूरी होता है। मसलन बड़े क्रैश ट्रांजैक्शन, चेक प्रॉसेस कराना, कागजात जमा कराना या इन्य इन पर्सन बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती है। Finance Ministry ने बैंकों को जरूरी सेवाएं बनाए रखने और ATMs में पर्याप्त कैश रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलाव सभी डिजिटल बैंकिंग सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है। इस संबंध में SBI ने ग्राहकों को ATM, ADWM, कस्टमर सर्विस पॉइंट, YONO, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसे विकल्प इस्तेमाल करने की सलाह दी है।
हाफ ईयर क्लोजिंग का भी होगा असर
इस हड़ताल का समय भी अहम है, क्योंकि 30 सितंबर को बैंकों का हाफ ईयरली अकाउंट क्लोजिंग होता है। वित्त मंत्री ने कहा है कि इस समय हड़ताल से बैंकिंग ऑपरेशन प्रभावित हो सकते हैं और इसी वजह से पब्लिक सेक्टर बैंक (PSB) तथा रीजनल रूरल बैंक को आपातकालीन प्रबंध करने को कहा गया है।
SBI की ग्राहकों को सलाह
SBI ने ग्राहकों को SMS से संदेश भेजकर कहा है कि वह हड़ताल के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाओं को सुचारू रखने की कोशिश करेगा, लेकिन संभावित व्यवधान को देखते हुए ग्राहकों को जरूरी ब्रांच ट्रांजैक्शन पहले पूरा कर लेने की सलाह दी गई है। यानी 26 सितंबर से 30 सितंबर तक बैंकिंग का कामकाज प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि ब्रांच से जुड़े जरूरी काम पहले निपटा लें।
