CNG फिर से हुई महंगी, 48 घंटे में दो बार बढ़ी कीमतें, अब 80 रुपये के पार

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा के बाद अब CNG गैस भी महंगी हो गई है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने 48 घंटे के अंदर सीएनजी की कीमतों में दो बार बदलाव कर दिया है। दिल्ली में अब सीएनजी की कीमतों 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई हैं।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक बार फिर महंगाई का झटका लगा है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) ने लगातार दूसरी बार CNG की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। रविवार को कंपनी ने CNG के दाम में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की, जिसके बाद दिल्ली में CNG की कीमत पहली बार 80 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई है।

CNG, CNG Price Hike

CNG फिर से हुआ महंगा, 48 घंटे में दो बार बढ़ी कीमतें, अब 80 रुपये के पार

दिल्ली में CNG हुई 80.09 रुपये प्रति किलो

नई दरों के अनुसार अब दिल्ली में CNG की कीमत 80.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में CNG 88.70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिलेगी। इससे पहले 15 मई को भी कंपनी ने CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की थी। उस समय दिल्ली में CNG का रेट 79.09 रुपये प्रति किलो पहुंच गया था। अब 48 घंटे के भीतर दूसरी बार हुई बढ़ोतरी ने वाहन चालकों की चिंता और बढ़ा दी है।

End of Feed