China-India Trade:अमेरिका को पछाड़ चीन फिर बना भारत का नंबर वन ट्रेड पार्टनर, 100 अरब डॉलर के आयात ने पलटी बाजी

GTRI Report On India Trade Partners: पिछले वित्त वर्ष में चीन को भारत का निर्यात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया। वहीं पड़ोसी देश से भारत का आयात 3.24 प्रतिशत बढ़कर 101.7 अरब डॉलर हो गया।

GTRI Report On India Trade Partners:भारत और चीन के बीच भले ही सीमा विवाद को लेकर रिश्ते तल्ख हैं, लेकिन कारोबार के मामले में तस्वीर कुछ और ही बयां कर रही है। करीब 2 साल बाद चीन फिर से भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर बन गया है। बीते वित्त वर्ष (2023-24) में 118.4 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार के साथ चीन, भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा है। जबकि इसके पहले लगातार दो साल से अमेरिका भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा था। आर्थिक शोध संस्थान ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI)की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। चीन से भारत का होने वाला आयात 100 अरब डॉलर से ज्यादा होने की वजह से अमेरिका इस बार पीछे रह गया है।

india-china Trade

चीन ने अमेरिका को पछाड़ा

चीन कैसे बना सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर

पिछले वित्त वर्ष में चीन को भारत का निर्यात 8.7 प्रतिशत बढ़कर 16.67 अरब डॉलर हो गया। लौह अयस्क, सूती धागा/कपड़े/मेडअप, हथकरघा, मसाले, फल और सब्जियां, प्लास्टिक और लिनोलियम जैसे क्षेत्रों में भारत का निर्यात बढ़ा है। वहीं बीते वित्त वर्ष में पड़ोसी देश से भारत का आयात 3.24 प्रतिशत बढ़कर 101.7 अरब डॉलर हो गया।

End of Feed