चांदी का भाव आज का 8 जुलाई 2026: कीमतों में जबरदस्त गिरावट, पटना, दिल्ली समेत अपने शहर में जानें दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 July 2026: आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां रेट जानिए।

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 8 July 2026 : अंतरराष्ट्रीय हालातों के चलते चांदी के दामों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। आज कीमतों में जबरदस्त गिरावट हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव शाम तक 3.47% घटकर यानी 8019 रुपये गिरावट के साथ 2,22,838 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,30,857 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,23,770 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बुधवार सुबह तक 2,27,200 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक 2,27,350 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक 2,21,550 रुपये किलो हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक घटकर 2,45,000 रुपये प्रति किलो पर है।

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India, Silver Jewellery Rates

चांदी का ताजा जानिए (AI-generated image)

उधर दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमतें 2,39,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर स्थिर रहीं। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी गिरकर 58.61 डॉलर प्रति औंस पर आ गईं। ऐसे में अगर आप चांदी के गहने खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने शहर के ताजा रेट जानना आपके लिए बेहद जरूरी हो जाता है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के लेटेस्ट रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 8 जुलाई 2026

End of Feed