चांदी का भाव आज का 10 मई 2026: आज क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 May 2026: चांदी खरीदने से पहले जानिए आपके शहरों में ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 10 May 2026 : ईरान-अमेरिका तनाव के बीच चांदी की कीमतों (Silver Rate Today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 4 दिन की तेजी के बाद चांदी की कीमतों में भी नरमी आई। चांदी थोड़ी गिरावट के साथ 2,61,300 रुपये प्रति किलो हो गई है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज 1.34% बढ़कर यानी 3459 रुपये तेजी के साथ 2,61,999 रुपये प्रति किलो पर है। पिछले कारोबारी दिन यह 2,58,540 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड हाई लेवल पर था। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक 2,55,600 रुपये किलो हो गया। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। जबकि गुडरिटर्न्स मुताबिक चांदी की कीमत बढ़कर 2,75,000 रुपये प्रति किलो पर है। वैश्विक बाजारों में, हाजिर चांदी बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस पर है। आगे आप देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भाव (Silver Jewellery Rates) जान सकते हैं, जिससे गहने खरीदने वालों को अपने शहर के लेटेस्ट रेट की जानकारी आसानी से मिल सके।

Silver price today, silver rate today,chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, Silver rate India, Silver Jewellery Rates

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,750₹27,500₹2,75,000
मुंबई₹2,750₹27,500₹2,75,000
कोलकाता₹2,750₹27,500₹2,75,000
चेन्नई₹2,749₹27,490₹2,74,900
पटना₹2,750₹27,500₹2,75,000
लखनऊ₹2,750₹27,500₹2,75,000
अयोध्या₹2,750₹27,500₹2,75,000
गाजियाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
नोएडा₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुरुग्राम₹2,750₹27,500₹2,75,000
चंडीगढ़₹2,750₹27,500₹2,75,000
जयपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
मेरठ₹2,750₹27,500₹2,75,000
लुधियाना₹2,750₹27,500₹2,75,000
गुवाहाटी₹2,750₹27,500₹2,75,000
जलगांव₹2,750₹27,500₹2,75,000
इंदौर₹2,750₹27,500₹2,75,000
कानपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
अहमदाबाद₹2,750₹27,500₹2,75,000
वडोदरा₹2,750₹27,500₹2,75,000
सूरत₹2,750₹27,500₹2,75,000
पुणे₹2,750₹27,500₹2,75,000
नागपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
नासिक₹2,750₹27,500₹2,75,000
बैंगलोर₹2,750₹27,500₹2,75,000
भुवनेश्वर₹2,749₹27,490₹2,74,900
कटक₹2,749₹27,490₹2,74,900
केरल₹2,749₹27,490₹2,74,900
रायपुर₹2,750₹27,500₹2,75,000
हैदराबाद₹2,749₹27,490₹2,74,900

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से स्थानीय सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी की कीमतों में नरमी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में चार दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते चांदी की कीमतों में भी नरमी आई। चांदी 200 रुपये की गिरावट के साथ 2,61,300 रुपये प्रति किलोग्राम रही। यह गुरुवार को 2,61,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर थी। वैश्विक बाजारों में, हाजिर चांदी तीन प्रतिशत से अधिक बढ़कर 81.14 डॉलर प्रति औंस रही।

End of Feed