Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 5 August 2026 : चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उठापटक हो रहा है। आज बाजार ओपन होने से पहले तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 0.09% घटकर यानी 205 रुपये गिरावट के साथ 2,21,410 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,21,615 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं, बुलियन्स के अनुसार चांदी की कीमत 2,22,130 रुपये प्रति किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी गिरावट के साथ 59.69 डॉलर प्रति औंस हो गई। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये प्रति किलो (सभी टैक्स सहित) पर है। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक 2,35,000 रुपये प्रति किलो पर है। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 5 अगस्त 2026
चांदी का ताजा भाव जानिए (तस्वीर-AI)
बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत (Silver Rate Today in India)
| चांदी का प्रकार | 1 किलो की कीमत | 1 औंस की कीमत | 1 तोला की कीमत |
|---|---|---|---|
| सिल्वर 999 फाइन | ₹222,130 | ₹6,297 | ₹2,591 |
| सिल्वर 925 स्टर्लिंग | ₹205,470 | ₹5,825 | ₹2,397 |
| सिल्वर 900 कॉइन | ₹199,917 | ₹5,668 | ₹2,332 |
| सिल्वर 800 जर्मन | ₹177,704 | ₹5,038 | ₹2,073 |
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मुंबई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कोलकाता | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चेन्नई | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पटना | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लखनऊ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| मेरठ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| कानपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अयोध्या | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नोएडा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| जयपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| लुधियाना | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| इंदौर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| वडोदरा | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| सूरत | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| पुणे | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नागपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| नासिक | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| बैंगलोर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| रायपुर | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
| हैदराबाद | ₹2,350 | ₹23,500 | ₹2,35,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
दिल्ली के सर्राफा बाजार में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 2,26,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत बढ़कर 58.66 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव
वायदा कारोबार में मंगलवार को चांदी के वायदा भाव 2,670 रुपये बढ़कर 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। यह बढ़त मजबूत वैश्विक रुझानों और औद्योगिक मांग की उम्मीद के कारण हुई, साथ ही अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों का भी इंतजार है जिनसे फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की दिशा के बारे में संकेत मिल सकते हैं। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 2,670 रुपये यानी 1.23 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,19,416 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर माह में डिलीवरी अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 2.15 प्रतिशत बढ़कर 59.09 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स
व्यापारियों ने कहा कि चांदी का कारोबार सीमित दायरे में हुआ। न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक कोटक सिक्योरिटीज की जिंस शोध की एवीपी, कायनात चैनवाला ने कहा कि उम्मीद से बेहतर अमेरिकी विनिर्माण आंकड़े ने औद्योगिक मांग को लेकर आशावाद को मजबूत किया, जिससे हाजिर चांदी 1 प्रतिशत बढ़कर 58 डॉलर प्रति औंस हो गई। उन्होंने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के नजरिये पर और स्पष्टता के लिए कई अमेरिकी वृहद आर्थिक अंकड़ों का इंतज़ार कर रहे हैं।
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक ऑगमॉन्ट की मुख्य शोध अधिकारी (सीआरओ) रेनिशा चैनानी ने कहा कि निवेशक वॉशिंगटन और तेहरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर मिले-जुले संकेतों पर विचार कर रहे हैं और साथ ही फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों की चाल के बारे में संकेत पाने के लिए इस हफ्ते आने वाली अमेरिकी श्रम बाजार की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते चांदी की कीमतों में थोड़ी बढ़त देखी गई।
