चांदी का भाव आज का 26 अप्रैल 2026: आज क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 April 2026: चांदी खरीदने जा रहे है, आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम (Silver Jewellery Rates) क्या हैं।

Silver Price Today (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 26 April 2026 : मिडिल ईस्ट में चल रहे अमेरिका-ईरान तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.16% चढ़कर यानी 2808 रुपये तेजी के साथ 2,44,321 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,41,513 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। उधर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर चांदी की कीमत 75.96 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 2,60,000 रुपये प्रति किलो हो गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी 2,43,825 रुपये किलो हो गई। चूकिं शनिवार और रविवार को बाजार बंद है इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।

चांदी का भाव आज का 26 अप्रैल 2026: आज क्या है रेट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,600₹26,000₹2,60,000
मुंबई₹2,600₹26,000₹2,60,000
कोलकाता₹2,600₹26,000₹2,60,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,600₹26,000₹2,60,000
लखनऊ₹2,600₹26,000₹2,60,000
अयोध्या₹2,600₹26,000₹2,60,000
मेरठ₹2,600₹26,000₹2,60,000
कानपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
गाजियाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
नोएडा₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुरुग्राम₹2,600₹26,000₹2,60,000
जयपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
लुधियाना₹2,600₹26,000₹2,60,000
गुवाहाटी₹2,600₹26,000₹2,60,000
इंदौर₹2,600₹26,000₹2,60,000
अहमदाबाद₹2,600₹26,000₹2,60,000
सूरत₹2,600₹26,000₹2,60,000
वडोदरा₹2,600₹26,000₹2,60,000
पुणे₹2,600₹26,000₹2,60,000
नागपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
चंडीगढ़₹2,600₹26,000₹2,60,000
नासिक₹2,600₹26,000₹2,60,000
बैंगलोर₹2,600₹26,000₹2,60,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,600₹26,000₹2,60,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मजबूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच चांदी की कीमत में 3,000 रुपये की भारी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत भी 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी की कीमत में करी एक प्रतिशत की तेजी आई और यह 75.96 डॉलर प्रति औंस हो गई।

End of Feed