Silver Price Today (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 23 April 2026 : अमेरिका-ईरान तनाव की वजह से चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार बदलाव हो रहा है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, गुरुवार को चांदी की कीमत 5,300 रुपये टूटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रही, जो बुधवार के बंद भाव 2,55,300 रुपये प्रति किलोग्राम से कम है। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव आज बाजार ओपन होने के बाद शाम तक 2.18% लुढ़क कर यानी 5407 रुपये गिरावट के साथ 2,42,957 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,48,364 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि इस साल 29 जनवरी को चांदी का वायदा भाव 4,20,048 रुपये प्रति किलो के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंचा था। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार चांदी 5000 रुपये घटकर 2,60,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक चांदी 2,48,682 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक लुढ़क कर 2,43,937 रुपये किलो हो गई। फिर शाम को बाजार बंद होने तक गिरकर 2,40,596 रुपये किलो हो गया। आगे हम आपको देश के विभिन्न शहरों में चांदी के ताजा भाव बताएंगे, ताकि गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) आसानी से जान सकें।
चांदी का ताजा भाव जानिए
भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, प्रति किलो)
| शहर | 10 ग्राम चांदी का भाव | 100 ग्राम चांदी का भाव | 1 किलो चांदी का भाव |
|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मुंबई | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कोलकाता | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चेन्नई | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| पटना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लखनऊ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अयोध्या | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| मेरठ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| कानपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गाजियाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नोएडा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुरुग्राम | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| जयपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| लुधियाना | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| गुवाहाटी | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| इंदौर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| अहमदाबाद | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| सूरत | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| वडोदरा | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| पुणे | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नागपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| चंडीगढ़ | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| नासिक | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| बैंगलोर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| भुवनेश्वर | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| कटक | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| केरल | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
| रायपुर | ₹2,600 | ₹26,000 | ₹2,60,000 |
| हैदराबाद | ₹2,700 | ₹27,000 | ₹2,70,000 |
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को लेकर अनिश्चितता के बीच चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर चांदी 1.46 प्रतिशत बढ़कर 77.80 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि सोना 0.48 प्रतिशत बढ़कर 4,742.97 डॉलर प्रति औंस रहा।
पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव
पश्चिम एशिया शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच वायदा कारोबार में चांदी की कीमत बुधवार को 2.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मई में आपूर्ति वाली चांदी की कीमत 5,101 रुपये या 2.08 प्रतिशत चढ़कर 2,49,802 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कॉमेक्स पर चांदी का वायदा भाव 2.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.29 डॉलर प्रति औंस हो गया।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों द्वारा नए सौदे किए जाने से चांदी की कीमतों में यह तेजी आई।
