चांदी का भाव आज का 22 मार्च 2026: लेटेस्ट रेट क्या है, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 March 2026: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ रहा है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 22 March 2026 : ईरान-इजराइल-अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव 1.72% लुढ़कर यानी 3990 रुपये गिरावट के साथ 227470 रुपये किलो हो गया। पिछले कारोबारी दिन यह 2,31,460 रुपये किलो पर बंद हुई थी। गौर हो कि चांदी का वायदा भाव इस साल 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो ऑल टाइम हाई पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी टूटकर 72.18 डॉलर प्रति औंस पर है। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार शुक्रवार बाजार बंद होने तक 2,32,364 रुपये किलो हो गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 10,000 रुपये लुढ़कर 2,45,000 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सके।

Silver price today, Silver rate India, chandi ka bhav aaj ka, silver price per kg, silver rate today

चांदी का ताजा भाव जानिए

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,450₹24,500₹2,45,000
मुंबई₹2,450₹24,500₹2,45,000
कोलकाता₹2,450₹24,500₹2,45,000
पटना₹2,450₹24,500₹2,45,000
लखनऊ₹2,450₹24,500₹2,45,000
मेरठ₹2,450₹24,500₹2,45,000
अयोध्या₹2,450₹24,500₹2,45,000
कानपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
गाजियाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
नोएडा₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुरुग्राम₹2,450₹24,500₹2,45,000
चेन्नई₹2,500₹25,000₹2,50,000
चंडीगढ़₹2,450₹24,500₹2,45,000
जयपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
लुधियाना₹2,450₹24,500₹2,45,000
गुवाहाटी₹2,450₹24,500₹2,45,000
इंदौर₹2,450₹24,500₹2,45,000
अहमदाबाद₹2,450₹24,500₹2,45,000
सूरत₹2,450₹24,500₹2,45,000
पुणे₹2,450₹24,500₹2,45,000
नागपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
नासिक₹2,450₹24,500₹2,45,000
बैंगलोर₹2,450₹24,500₹2,45,000
वडोदरा₹2,450₹24,500₹2,45,000
भुवनेश्वर₹2,500₹25,000₹2,50,000
कटक₹2,500₹25,000₹2,50,000
केरल₹2,500₹25,000₹2,50,000
रायपुर₹2,450₹24,500₹2,45,000
हैदराबाद₹2,500₹25,000₹2,50,000
(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 2.40 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी की कीमत 1,800 रुपये यानी करीब 1 प्रतिशत बढ़कर, 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) हो गई। गुरुवार को यह 2,38,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी करीब एक प्रतिशत टूटकर 72.18 डॉलर प्रति औंस पर रही।

End of Feed