बिजनेस

चांदी का भाव आज का 19 फरवरी 2026: रेट में फिर गिरावट, जानें पटना, लखनऊ, दिल्ली समेत अपने शहर के दाम

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 February 2026: हाल के दिनों में चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी होती है। इनकी कीमतों पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का सीधा असर पड़ता है। चांदी के गहने खरीदने वाले (Silver Jewellery Rates) आइए जानते हैं आज आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today In India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 19 February 2026 : चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। लेकिन हाल के दिनों में कीमतों में अधिकतर गिरावट हुई। लेकिन कभी-कभी बढ़ोतरी भी हो रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव में दिनभर तेजी रही, लेकिन शाम तक 0.23% गिरकर यानी 559 रुपये लुढ़कर 2,43,709 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन यह 2,44,268 किलो पर बंद हुई थी। इससे एक दिन पहले लुढ़कर 2,28,783 रुपये किलो हो गया था। वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी।अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 1.03 प्रतिशत बढ़कर 77.97 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। दिल्ली में चांदी 18,000 रुपये या 7.32 प्रतिशत बढ़कर 2,64,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) हो गई। बुधवार के 2,46,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक चांदी की कीमत आज 15000 रुपये चढ़कर 2,70,000 रुपये किलो हो गई। पिछले दिन 2,55,000 रुपये किलो पर थी। चांदी 29 जनवरी 4,10,100 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई पर थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार सुबह तक 2,36,798 रुपये किलो थी। जो दोपहर तक बढ़कर 2,45,230 रुपये किलो हो गई। शाम को बाजार बंद होने तक 2,44,772 रुपये किलो हो गई। आगे हम आपको देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा भावों की जानकारी दे रहे हैं, ताकि चांदी के गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के लेटेस्ट रेट (Silver Jewellery Rates) जान सकें।

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (10 ग्राम, 100 ग्राम, 1 किलो)

शहर10 ग्राम चांदी का भाव100 ग्राम चांदी का भाव1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹2,700₹27,000₹2,70,000
मुंबई₹2,700₹27,000₹2,70,000
कोलकाता₹2,700₹27,000₹2,70,000
पटना₹2,700₹27,000₹2,70,000
लखनऊ₹2,700₹27,000₹2,70,000
मेरठ₹2,700₹27,000₹2,70,000
कानपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अयोध्या₹2,700₹27,000₹2,70,000
गाजियाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
नोएडा₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुरुग्राम₹2,700₹27,000₹2,70,000
चंडीगढ़₹2,700₹27,000₹2,70,000
जयपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
लुधियाना₹2,700₹27,000₹2,70,000
गुवाहाटी₹2,700₹27,000₹2,70,000
इंदौर₹2,700₹27,000₹2,70,000
अहमदाबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000
सूरत₹2,700₹27,000₹2,70,000
वडोदरा₹2,700₹27,000₹2,70,000
पुणे₹2,700₹27,000₹2,70,000
नागपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
नासिक₹2,700₹27,000₹2,70,000
बैंगलोर₹2,700₹27,000₹2,70,000
चेन्नई₹2,700₹27,000₹2,70,000
भुवनेश्वर₹2,700₹27,000₹2,70,000
कटक₹2,700₹27,000₹2,70,000
केरल₹2,700₹27,000₹2,70,000
रायपुर₹2,700₹27,000₹2,70,000
हैदराबाद₹2,700₹27,000₹2,70,000

(डेटा सोर्स-गुडरिटर्न्स)

पिछले दिन चांदी का भाव

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी की कीमतें 1,000 रुपये बढ़कर 2.46 लाख रुपये प्रति किलो हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 2.06 डॉलर या तीन प्रतिशत बढ़कर 75.60 डॉलर प्रति औंस हो गई।

पिछले दिन चांदी का वायदा भाव

मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 7,667 रुपये की तेजी के साथ 2,36,450 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रक्ट की कीमत 7,667 रुपये यानी 3.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,36,450 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 3,503 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 3.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 75.83 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध विश्लेषक, गौरव गर्ग ने कहा कि बुधवार को चांदी में हल्की बढ़त हुई, जो हाल की तेज गिरावट के बाद स्थिर हुई क्योंकि निचले स्तर पर सटोरिया लिवाली उभरी। उन्होंने कहा कि मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत परिदृश्य को लेकर अनिश्चितता के बीच अल्पावधिक धारणा सतर्क बना हुआ है। हालांकि, सुरक्षित निवेश मांग और केन्द्रीय बैंक की चल रही लिवाली गिरावट के समय समर्थन दे रही है। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में मजबूती के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article