सीमेंट होगा सस्ता, रेलवे के इस कदम से कीमतों में आएगी गिरावट, जानें कितनी?

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने बल्क सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 90 पैसे प्रति जीटीकेएम की एक समान परिवहन दर लागू की है। इससे देशभर में सीमेंट परिवहन लागत को कम होगी। इस कदम से घर बनाने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी बचत होगी।

घर बनाने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही सीमेंट के दाम प्रति बैग घट सकते हैं। इससे घर की निर्माण लागत में कमी आएगी। दरअसल, सीमेंट की परिवहन की लागत को कम करने और अफोर्डेबल हाउसिंग को बढ़ावा देने के लिए रेलवे ने एक समान 90 पैसे जीटीकेएम दर लागू करने की घोषणा की है। इस बारे में जानकारी देते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने बल्क सीमेंट के ट्रांसपोर्टेशन के लिए 90 पैसे प्रति जीटीकेएम की एक समान परिवहन दर लागू की है। इससे देशभर में सीमेंट परिवहन लागत को कम होगी। इस कदम से घर बनाने वाले मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी बचत होगी।

सीमेंट होगा सस्ता

सीमेंट होगा सस्ता

GTKM का क्या अर्थ है?

जीटीकेएम का अर्थ है "ग्रॉस-टन-किलोमीटर"। यह रेलवे और माल ढुलाई उद्योग में परिवहन शुल्क की गणना के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला एक मानक माप है। इस प्रकार, 1 जीटीकेएम, 1 किलोमीटर के लिए 1 सकल टन भार के परिवहन के बराबर है। जब रेलवे 90 पैसे प्रति जीटीकेएम दर बताता है, तो इसका मतलब है कि एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर परिवहन किए गए प्रत्येक सकल टन सीमेंट के लिए शुल्क 0.90 रुपये है। इससे माल ढुलाई शुल्क को मानकीकृत करने में मदद मिलती है और लागत की गणना सरल और अधिक पारदर्शी हो जाती है।

End of Feed