Cello World IPO Listing: Cello World के शेयर्स NSEऔर BSE पर लिस्ट हो गए हैं। कंपनी के शेयर 831 रुपये पर खुले। जो कंपनी के इश्यू प्राइस 648 से 28.24 फीसदी अधिक है। कपंनी ने आईपीओ के लिए 617-648 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। इसके अलावा आईपीओ का लॉट साइज 23 शेयरों का था। इसका इश्यू साइज़ 1900 करोड़ रुपये था। इस आईपीओ में कुल 29,320,987 शेयरों की बिक्री पेशकश की गई थी। कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रति शेयर 61 रुपये की छूट भी दे रही थी।
सेलो आईपीओ लिस्टिंग
कंपनी ने 1500 करोड़ जुटाए
मुंबई स्थित सेलो वर्ल्ड घरेलू सामान और स्टेशनरी प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनी है। यह टिफिन-थर्मस और किचन से जुड़े बर्तन भी बनाती है। देश के में कंपनी के 13 प्लांट्स हैं जो 5 अलग-अलग स्थानों पर हैं। इसके अलावा कंपनी का लक्ष्य राजस्थान में ग्लास बनाने का एक प्लांट लगाने का भी है।
इस आईपीओ (IPO) के माध्यम से कंपनी ने 1,500 करोड़ जुटाए हैं, जिसका उपयोग विस्तार योजनाओं, नए उत्पाद विकास और ब्रांड निर्माण के लिए किया जाएगा। आईपीओ का 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रखा गया था। जबकि क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 50 फीसदी और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए 15 फीसदी हिस्सा रिजर्व रखा गया ।
सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 16,769.44 करोड़ रुपये था। सेलो वर्ल्ड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बिक्री के अंतिम दिन 38.90 गुना सब्सक्राइब हुआ था।
