Canara Robeco बनाम Canara HSBC Life IPO: सब्सक्रिप्शन से पहले जानें ये जरूरी बातें

Canara Robeco vs Canara HSBC Life IPO: प्राइमरी शेयर बाजार में तेजी से हलचल है और केनरा बैंक के लिए यह खास अहमियत रखता है। बैंक दो पूरी तरह ऑफर-फॉर-सेल आईपीओ केनरा रोबेको एएमसी और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटा रहा है। निवेशकों के लिए सवाल यह है कि इन दोनों में से कौन-सा इश्यू अधिक आकर्षक है?

Canara Robeco vs Canara HSBC Life IPO : इन दिनों प्राइमरी शेयर बाजार में जबरदस्त गतिविधि देखी जा रही है और केनरा बैंक के लिए यह समय खास महत्व रखता है। बैंक अपने दो प्रमुख उपक्रमों केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC) और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के आईपीओ के जरिए अपनी हिस्सेदारी घटाने और निवेशकों को आकर्षित करने की तैयारी में है। दोनों इश्यू पूरी तरह से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) हैं, जिसका मतलब है कि कंपनियां आईपीओ के ज़रिए नई पूंजी नहीं जुटा रही हैं। ऐसे में निवेशकों के लिए अहम सवाल यह है कि दोनों में से कौन सा आईपीओ निवेश के लिहाज से अधिक आकर्षक है? आइए मुख्य पहलुओं पर नजर डालते हैं।

Canara Robeco vs Canara HSBC Life IPO

केनरा बैंक के दो बड़े आईपीओ, कौन है बेहतर विकल्प? (तस्वीर-istock)

आईपीओ की समय-सीमा और ऑफर साइज

  • केनरा रोबेको AMC
  • ओपनिंग डेट: 9 अक्टूबर
  • क्लोजिंग डेट: 13 अक्टूबर
  • इश्यू साइज: ₹1,326.13 करोड़

End of Feed