Pidilite Share Target: पिडिलाइट इंडस्ट्रीज में निवेश की सलाह, एक्सपर्ट ने दिया 3100 रु का टार्गेट

Pidilite Share Price Target: एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट क्षितिज गांधी ने ईटी के साथ बातचीत में कहा कि पिडिलाइट के शेयर में 3100 रुपये के टार्गेट के साथ खरीदारी की जा सकती है। उन्होंने कहा कि अगले 5-7 सप्ताह में ये इस टार्गेट प्राइस तक जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह
  • एक्सपर्ट ने दिया 3100 रु का टार्गेट
  • फेविकॉल और फेविक्विक बनाती है पिडिलाइट

Pidilite Share Price Target: मंगलवार पिडिलाइट इंडस्ट्रीज का शेयर 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी का शेयर 2924.20 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह हरे निशान में 2,928.95 रु पर खुला। मगर शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान में पहुंच गया। कारोबार के दौरान इसका सबसे निचला स्तर 2,866.75 रु रहा। अंत में ये 35.30 रु या 1.21 फीसदी की कमजोरी के साथ 2,888.90 रु पर बंद हुआ। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 1,46,932.15 करोड़ रु है। बता दें कि आज भले ही इसका शेयर गिरा है, मगर आगे ये प्रॉफिट करा सकता है।

Pidilite Share Price Target

पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर खरीदने की सलाह

ये भी पढ़ें -

End of Feed